Home Breaking News IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में केएल राहुल के खेलने पर संशय, लखनऊ सुपर जाएंट्स के इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में केएल राहुल के खेलने पर संशय, लखनऊ सुपर जाएंट्स के इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

0
IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में केएल राहुल के खेलने पर संशय, लखनऊ सुपर जाएंट्स के इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

[ad_1]

IND vs ENG Doubt over KL Rahul playing in Rajkot Test Lucknow Super Giants Devdutt Padikkal may get a chance

केएल राहुल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का तीसरे मुकाबले में खेलना तय नहीं है। उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है और वह मैच से बाहर रह सकते हैं। राहुल दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। सीरीज के अंतिम तीन टेस्ट मैच के लिए चुनी गई टीम में उन्हें रखा गया। दूसरी ओर, ऐसा माना जा रहा है कि रवींद्र जडेजा मैच से पहले पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोट से उबरने में नाकाम रहने के बाद राहुल तीसरे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने इसे लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। राहुल को जब शेष तीन टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, तब यह बताया गया था कि उनकी उपलब्धता पूरी ठीक होने पर निर्भर करेगी। राहुल अभी भी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि राहुल चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here