[ad_1]

एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की पार्टी के प्रदेश सचिव की हत्या कर दी गई। अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया सोमवार रात ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। अब्दुल सलाम के समर्थन हंगामा करने लगे। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
ट्रेन से लखनऊ जाने वाले थे
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गोपालगंज के एसपी ने कहा कि अब्दुल सलाम नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के समीप अपराधियों ने गोली मार दी। उन्हें लखनऊ जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी।
अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आपसी रंजिश में अब्दुल सलाम को गोली मारी गई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
[ad_2]
Source link