Home Sports फाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान का बड़ा खुलासा, बोले- जैसे ही 250 रन बने..

फाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान का बड़ा खुलासा, बोले- जैसे ही 250 रन बने..

0
फाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान का बड़ा खुलासा, बोले- जैसे ही 250 रन बने..

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को अंडर 19 विश्व कप फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया. रविवार 11 फरवरी को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर कंगारू टीम ने 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया था. हरजस सिंह ने टीम के लिए मुश्किल में अर्धशतकीय पारी खेल टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 174 रन पर ऑलआउट हो गई. 79 रन की बड़ी जीत के साथ ही चौथी बार ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन बना.

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान ह्यू वेबगेन एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने यह साफ तौर पर कहा कि उनको फाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ अपनी टीम के 250 रन का स्कोर बनाने के बाद ही यकीन हो गया था कि अब वह वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. कप्तान ह्यू वेबगेन ने कहा कि वह जानते थे उनकी टीम के गेंदबाज भारत के खिलाफ जो स्कोर खड़ा किया है वह उसका बचाव कर लेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेबगेन ने कहा, “हमने यह कर दिखाया, टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया इस बात को लेकर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. इस टूर्नामेंट में जिस तरह का खेल मेरी टीम ने दिखाया उसपर मुझे गर्व है. अंडर 19 विश्व कप में मिली जीत के पीछे कड़ी मेहनत है. पिछले कुछ महीनों से हमने कड़ी मेहनत की और इसी की वजह से आज हम इस खिताब को हासिल कर पाए.”

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक ज्यादातर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी. जिस मैच में लक्ष्य का पीछा किया उसमें मुश्किलों का सामना किया. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा, “भारत के खिलाफ फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जैसे ही हमारे बल्लेबाजों ने 250 रन के स्कोर को पार किया तो यह यकीन हो गया कि अब इसका बचाव करने में हम कामयाब होंगे.”

Tags: India vs Australia, Under 19 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here