Home Breaking News Bumrah-Sanjana: ‘भागो यहां से…’, बुमराह की पत्नी संजना का करारा जवाब; सोशल मीडिया पर शरीर को लेकर हुईं ट्रोल

Bumrah-Sanjana: ‘भागो यहां से…’, बुमराह की पत्नी संजना का करारा जवाब; सोशल मीडिया पर शरीर को लेकर हुईं ट्रोल

0
Bumrah-Sanjana: ‘भागो यहां से…’, बुमराह की पत्नी संजना का करारा जवाब; सोशल मीडिया पर शरीर को लेकर हुईं ट्रोल

[ad_1]

क्रिकेट से थोड़े ब्रेक के बाद जसप्रीत बुमराह गुरुवार से राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में फिर से एक्शन में दिखेंगे। सीरीज 1-1 से बराबर है, जबकि तीन और टेस्ट बाकी हैं। पहला टेस्ट बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड ने जीता था, जबकि दूसरा टेस्ट रोहित शर्मा की टीम ने जीता था। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच में नौ विकेट लिए और भारत को सीरीज बराबर करने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद अन्य भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तरह बुमराह ने भी पारिवार के साथ समय बिताया।




संजना के पोस्ट पर फैंस का भद्दा कमेंट

ब्रेक के दौरान बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘खुशी यहां है।’ संजना काफी चर्चित स्पोर्ट्स एंकर हैं। हाल ही में यह कपल पैरेंट्स बना है। दोनों ने बेटे का नाम अंगद रखा है। हालांकि, सोमवार को वेलेंटाइन डे को लेकर एक प्रमोशनल पोस्ट में संजना को एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा बॉडी-शेम किया गया था। यूजर ने कमेंट किया- भाभी मोटी लग रही हैं। इस पर संजना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सामने वाले की बोलती बंद हो गई और फैंस संजना के इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

संजना ने दिया जवाब

संजना ने इस यूजर के कमेंट में लिखा- स्कूल की साइंस बुक तो याद होती नहीं है तुमसे, बड़ा औरतों के शरीर के बारे में कमेंट कर रहो हो। भाग जाओ। इस जवाब की सभी ने तारीफ की है।

Latest and Breaking News on NDTV


स्टेन ने की थी बुमराह की तारीफ

हाल ही में जसप्रीत बुमराह की तारीफ दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने की थी। स्टेन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी ऐसा कोई टेस्ट गेंदबाज है जो विकेट हासिल करने वाली यॉर्कर फेंकने में सक्षम हो।’ उन्होंने कहा, ‘टेस्ट मैचों में विकेट लेने के लिए शायद कुछ ही खिलाड़ी हैं जो ऐसा कर सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट उनमें से एक थे, मिचेल स्टार्क शायद और जाहिर तौर पर बुमराह।’ किसी भी परिस्थिति में बुमराह के प्रभावी होने के बारे में स्टेन ने उनके अनऑर्थोडॉक्स बॉलिंग स्टाइल पर गौर करने को कहा।


उन्होंने कहा, ”मुझे याद है कि मैं काफी समय पहले कह चुका हूं कि भारत या दक्षिण अफ्रीका या आस्ट्रेलिया में फेंकी गई यॉर्कर गेंद इसलिए अच्छी कही जाती है क्योंकि आप इसमें पिच की मदद लेते हो। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने कैसे गेंदबाजी की है। आप पिच का इस्तेमाल करते हैं और मुझे लगता है कि यह एक चीज है जो बुमराह ने वास्तव में अच्छी तरह से की है। उन्होंने कहा, ‘वह शानदार गेंदबाज हैं। कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अनुकूल परिस्थितियों में वह बेहद घातक साबित होते हैं। वह नीरस पिचों पर भी विकेट लेने में सक्षम में, इसलिए वह शानदार हैं।


स्टेन ने कहा, ‘भारतीय खिलाड़ी होने के कारण उन पर काफी वर्कलोड है। भारत बहुत क्रिकेट खेलता है। वे दुनिया में सबसे अधिक मांग वाली टीमों में से एक हैं। ऐसा लगता है कि भारत में बुमराह को ज्यादा मिस नहीं किया जाता है क्योंकि नए आने वाले गेंदबाज भी काफी बढ़िया हैं और इसके लिए भारतीय क्रिकेट को बड़ा श्रेय जाता है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here