[ad_1]
नई दिल्ली. 30 साल के अक्षर पटेल (Axar Patel) क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) की जरूरत बन चुके हैं. यह बाएं हाथ का खिलाड़ी अपनी स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बैटर के तौर पर भी उपयोगिता साबित कर चुका है. वैसे तो अक्षर का वनडे और टी20 का रिकॉर्ड भी प्रभावी है लेकिन टेस्ट क्रिकेट के नंबर्स उन्हें इस फॉर्मेट के आला ऑलराउंडर के तौर पर स्थापित करते हैं. 14 टेस्ट में 19.34 के औसत से 55 विकेट ले चुके अक्षर इस फॉर्मेट में 35.88 के औसत से 646 रन भी बना चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में पांच बार पारी में पांच और एक बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट ले चुका यह खिलाड़ी चार अर्धशतक भी लगा चुका है.
अक्षर कई साल डेट करने के बाद अपनी दोस्त मेहा (Meha Patel) से 26 जनवरी 2023 को वडोदरा में विवाह बंधन में बंधे हैं. मेहा प्रोफेशनल डाइटीशियन हैं और क्रिकेटर पति का डाइट चार्ट प्लान कर उन्हें फिट रहने में मदद करती हैं. ये दोनों लंबे समय से फ्रेंड हैं, समय के साथ इनकी दोस्ती मजबूत हुई और फिर प्यार में बदली. वर्ष 2022 में इन दोनों की सगाई हुई और इसके अगले साल शादी. अक्षर को लेकर बेहद पजेसिव नेहा ने अपनी बांह में ‘AKSH’ नाम लिखवा रखा है.
बैडमिंटन कोर्ट पर ‘लव ऑल’, साथ खेले फिर बने ‘जीवनसाथी’, रोचक है प्रेमकहानी
अक्षर ने 28वें बर्थडे पर किया था प्रपोज

अपने 28वें बर्थडे पर अक्षर ने घुटने के बल बैठकर मेहा को सबके सामने प्रपोज किया था और उनकी ‘हां’ के साथ इस दिन को अपने लिए यादगार बनाया था. इसके बाद मेहा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज हमारे जीवन की नई शुरुआत हुई है, एक साथ, हमेशा के लिए. अनंत काल तक प्यार.’ विवाह समारोह में अक्षर की स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस और विंंटेज कार पर बारात निकालने की फोटो भी मीडिया की सुर्खिंयां बनी थीं. अक्षर क्रिकेट के विजी शेड्यूल से समय निकालकर मेहा को विदेश भी घुमाने लेकर गए थे.
बचपन में मिले, बाद में बिछड़े फिर बने जीवनसाथी, जानें सुरेश रैना की लवस्टोरी
10 साल तक एक-दूसरे को किया डेट

वैसे अक्षर ने एक बार बताया था कि उन्होंने 2011 में ही मेहा को प्रपोज कर दिया था. 2011 वर्ल्डकप के अंतर्गत अहमदाबाद में खेले गए क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी और अक्षर मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे. अक्षर के अनुसार, ‘मैंने स्टेडियम से ही मेहा को फोन करके प्रपोज किया लेकिन उसने तुरंत कुछ जवाब नहीं दिया था. एक-दो दिन बाद उसने हां में जवाब दिया था. इसके बाद हमने 10 साल तक डेट किया और एक-दूसरे का नेचर अच्छी तरह से जानने-समझने के बाद इस रिश्ते को आगे बढ़ाया.
बैटर जिन्होंने टेस्ट में जड़े 5 से ज्यादा शतक लेकिन कभी नहीं लगा सके छक्का
मेहा और उनकी फ्रेंडस ने की थी चॉकलेट की डिमांड

एक इंटरव्यू के दौरान इस क्रिकेटर ने बताया था, ‘हमारी पहली मुलाकात कई वर्ष पहले एक फ्रेंड के यहां हुई थी उस समय मैं अंडर-19 मैच में शतक लगाकर लौटा था. मेरी फोटो अखबार में छपी थी. कार्यक्रम में मेहा के अलावा कई और लड़कियां भी थीं, इन्होंने मुझसे चॉकलेट की डिमांड की थी. उस समय मेरे पास अधिक पैसे नहीं थे. ऐसे में चॉकलेट की फरमाइश पूरी करने के लिए मुझे दोस्त से पैसे उधार लेने पड़े थे.’
4 भाई देश के लिए खेले, एक ने टीम की कप्तानी की, अब है BCCI का आलोचक
क्रिकेट के बजाय पढ़ाई में थी ज्यादा रुचि

अक्षर पटेल ने कपिल शर्मा शो में बताया था कि शुरुआत में वे क्रिकेट में करियर बनाना नहीं चाहते थे और उनकी दिलचस्पी पढ़ाई में थी. पढ़ाई में वे 90 प्रतिशत से अधिक मार्क्स लेकर आते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं क्रिकेट भी खेलता था लेकिन पढ़ाई को ज्यादा तवज्जो देता था. एक बार कोच ने मेरे पिता से कहा कि यह खेलने में अच्छा है, ऐसे में पिता ने क्रिकेट पर ही ध्यान देने को कहा और मैं क्रिकेट को गंभीरता से लेने लगा. हम गली में क्रिकेट खेला करते थे.’
नाइट क्लब में भेंट, टी20 शैली में प्यार और फिर..हार्दिक-नताशा की लवस्टोरी
युवराज हैं अक्षर पटेल के आदर्श

अक्षर ने बताया था, ‘युवी पाजी (युवराज) क्रिकेट में मेरे आदर्श थे. उन्हें देखकर ही बड़ा हुआ हूं. बाएं हाथ का खिलाड़ी होने के कारण मैं उन्हें फॉलो करता था. मैं आईपीएल में पंजाब की टीम में था और युवराज भी इसी टीम में थे, इसी दौरान उनसे मिलने का मौका मिला. मैं उनसे बातचीत करने में हिचक रहा था लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से पहल करके मुझे कम्फर्टेबल कर दिया था.’ अक्षर को फिल्म देखने का शौक हैं और दीपिका पादुकोन उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं.
शुरुआत में एक-दूसरे को समझे थे घमंडी, फिर यूं शुरू हुई ‘जस्सी’ की लवस्टोरी
लगातार पांच बार पारी में ले चुके चार से ज्यादा विकेट

जून 2014 में वनडे के जरिये इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अक्षर ने अब तक 14 टेस्ट, 57 वनडे और 52 टी20I खेले हैं. वनडे में 60 विकेट ले चुके अक्षर इस फॉर्मेट में दो हाफसेंचुरी भी जड़ चुके हैं जबकि टी20I में 49 विकेट और 361 रन उनके नाम पर हैं. अक्षर टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच बार पारी में चार या इससे अधिक विकेट ले चुके हैं. वर्ष 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 60 रन देकर पांच विकेट लेने के बाद उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट की दोनों पारियों में 38 रन देकर 6 और 32 रन देकर पांच विकेट लिए थे. कोविड के दौरान अहमदाबाद के अगले टेस्ट में भी उन्होंने 68 रन देकर चार और दूसरी पारी में 48 रन देकर पांच विकेट लिए थे.
.
Tags: Akshar Patel, Axar patel, Valentine Day, Valentine Day Special, Valentine week
FIRST PUBLISHED : February 14, 2024, 14:13 IST
[ad_2]
Source link