Home Breaking News Kisan Andolan: हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ी, प्रदेश के किसान संगठनों ने लिए बड़े फैसले

Kisan Andolan: हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ी, प्रदेश के किसान संगठनों ने लिए बड़े फैसले

0
Kisan Andolan: हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ी, प्रदेश के किसान संगठनों ने लिए बड़े फैसले

[ad_1]

Kisan Andolan: Internet ban increased in seven districts of Haryana

बॉर्डर की तरफ बढ़ते किसानों पर फेंके गए आंसू गैस के गोलों से उठता धुआं।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा के पंजाब से लगते सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी दो दिन और बढ़ा दी गई है। अब 17 फरवरी तक इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी। 17 फरवरी रात 12:00 बजे तक हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल,जींद, हिसार, फतेहाबाद,  सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। पंजाब से चले किसान आंदोलन को हरियाणा के किसान संगठनों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है। पिछले किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने भी आपात बैठक कर कुछ निर्णय लिए हैं। 

भाकियू चढ़ूनी गुट भी आंदोलन में कूदा, टोल कराएगा फ्री, ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी एलान

हरियाणा की ओर से सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व वाले गुट भाकियू चढ़ूनी ने भी आपात बैठक कर बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रदेशभर के टोल प्लाजा फ्री कराए जाने का एलान किया है। वहीं शनिवार को प्रदेशभर में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जाएगा।

इसके बाद रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर सभी संगठरनों, खाप पंचायतों व अन्य संगठनों की अहम बैठक बुलाई गई है। जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी। ये फैसला गुरुवार को गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अध्यक्षता में बुलाई गई आपात बैठक में लिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here