[ad_1]
Cheteshwar Pujara Century: टीम इंडिया से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा ने सौराष्ट्र के लिए मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024 सीज़न में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और शतक जड़ दिया है. उन्होंने राजकोट में मणिपुर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अपनी 63वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी पूरी की. खास बात रह रही कि जब उन्होंने अपनी यह सेंचुरी पूरी की तब यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे उसी समय पुजारा ने भी बैजबॉल अंदाज में शतक पूरा किया. जहां भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच खेला जा रहा है उससे कुछ किलोमीटर दूर राजकोट में ही पुजारा ने शतक जमाया.
पुजारा का ‘बैजबॉल’ स्टाइल
चेतेश्वर पुजारा ने यह शतक बैजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए लगाया. उनके फर्स्ट क्लास करियर का यह 63वां शतक है. मात्र 105 गेंदों का सामना करते हुए पुजारा ने 108 रनों की शानदार पारी खेली, जोकि उनकी अपनी सामान्य शैली की बल्लेबाजी से अलग है. उन्होंने शतक 102 गेंदों में पूरा किया. उनकी इस पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल था. और स्ट्राइक रेट 102.86 का रहा. रणजी ट्रॉफी 2024 सीजन में यह पुजारा का तीसरा शतक था. उन्होंने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, इसके बाद सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 110 रन की पारी खेली थी.
शानदार फॉर्म में है पुजारा
पुजारा इस रणजी सीज़न में जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक इस सीज़न में स्कोर – 243*, 49, 43, 43, 66, 91, 3, 0,110, 108 रहे हैं. पुजारा ने इस सीज़न में 10 मैचों में 756 रन बनाए हैं और 800 रन पूरे करने की ओर बढ़ रहे हैं.
[ad_2]
Source link