[ad_1]
11:52 AM, 18-Feb-2024
‘दलितों, आदिवासियों को सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम किया’
अमित शाह ने कहा, दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस ने बहुत इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया। पहली बार देश का गौरव पूरी दुनिया ने महसूस किया। दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तो वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न। दुनिया में ये पहचान बनाने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने किया है। न केवल महान भारत बनाने का साहस बल्कि उस स्वप्न को सिद्धि में बदलने के लिए सामूहिक पुरुषार्थ करने का मन भी नरेन्द्र मोदी ने बनाया और पूरे देश के सामने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा।
11:48 AM, 18-Feb-2024
जेपी नड्डा ने राम मंदिर का किया जिक्र
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपने संबोधन के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को पूरे देश में त्योहार की तरह मनाया गया, एक नए युग की शुरुआत है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा का संकल्प था। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया गया, जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और सिर्फ चार वर्षों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में की गई।
#WATCH | BJP national president JP Nadda says “The Pran Pratishtha ceremony of Ram Lala was celebrated as a national festival which has emerged as the beginning of a new era…It was the resolution of BJP that a grand Ram temple should be built in Ayodhya…On 9 November 2019,… pic.twitter.com/tqB7hox3Wf
— ANI (@ANI) February 18, 2024
11:29 AM, 18-Feb-2024
BJP: भाजपा शासित राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी; शाह बोले- 10 वर्षों में देश सुरक्षित हुआ
अमित शाह ने बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि ’75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है। लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है।’
[ad_2]
Source link