Home Breaking News Jharkhand: बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी होगा जाति-आधारित सर्वेक्षण, CM सोरेन की हरी झंडी

Jharkhand: बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी होगा जाति-आधारित सर्वेक्षण, CM सोरेन की हरी झंडी

0
Jharkhand: बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी होगा जाति-आधारित सर्वेक्षण, CM सोरेन की हरी झंडी

[ad_1]

Official Said Jharkhand CM Champai Soren gives go-ahead for caste-based survey

चंपई सोरेन
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर राज्य में जाति-आधारित सर्वेक्षण को हरी झंडी दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रिमंडल के समक्ष रखने का निर्देश

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग को एक मसौदा (सर्वेक्षण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने और इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो लोकसभा चुनाव के बाद कवायद शुरू हो जाएगी।

सर्वेक्षण का संकेत देते हुए मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। झारखंड तैयार है।’

सर्वेक्षण कराने के लिए तैयार होगा एसओपी

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने बताया, ‘झारखंड में (जाति-आधारित) सर्वेक्षण कराने के लिए कार्मिक विभाग मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगा। इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।’ उन्होंने कहा कि जाति-आधारित सर्वेक्षण पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर किया जाएगा, जहां पिछले साल सात जनवरी से दो अक्टूबर के बीच आंकड़ों का संग्रह किया गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here