Home Breaking News Sambhal : पीएम मोदी आज करेंगे कल्कि धाम का शिलान्यास और मंदिर के मॉडल का लोकार्पण, फिर जनसभा को संबोधित

Sambhal : पीएम मोदी आज करेंगे कल्कि धाम का शिलान्यास और मंदिर के मॉडल का लोकार्पण, फिर जनसभा को संबोधित

0
Sambhal : पीएम मोदी आज करेंगे कल्कि धाम का शिलान्यास और मंदिर के मॉडल का लोकार्पण, फिर जनसभा को संबोधित

[ad_1]

Sambhal: PM Modi will lay the foundation stone of Kalki Dham today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जिले में रहेंगे। वह यहां ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि सोमवार सुबह 7ः30 बजे से गर्भगृह में पूजन शुरू होगा। 10ः30 बजे प्रधानमंत्री कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे। वह कल्कि मंदिर के मॉडल का लोकार्पण भी करेंगे। शिलान्यास समारोह में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री भी शामिल होंगे। 

पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि इसके बाद मंच से जनता को संबोधित करेंगे। शिलान्यास समारोह में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के कई मंत्री समारोह में शामिल होंगे।

आचार्य ने बताया कि पीएम, सीएम के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि को भी समारोह का न्योता दिया गया है। तमाम वरिष्ठ राजनीतिज्ञों ने कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति दी है।

पीएम को निमंत्रण देने के बाद कांग्रेस से हुए थे निष्कासित

श्री कल्कि धाम के समारोह में प्रधानमंत्री के शामिल होने के संकेत मिलने के बाद कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। आजीवन कांग्रेसी रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पहली फरवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र दिया था। इस निमंत्रण के प्रति प्रधानमंत्री के सकारात्मक रुख के बाद गर्माई कांग्रेस की अंदरूनी सियासत के बीच 10 फरवरी को प्रमोद कृष्णम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का पत्र जारी हो गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here