Home Sports Video: हाथ में जूता लेकर निकले बाहर, मैच के दौरान भड़के रोहित शर्मा

Video: हाथ में जूता लेकर निकले बाहर, मैच के दौरान भड़के रोहित शर्मा

0
Video: हाथ में जूता लेकर निकले बाहर, मैच के दौरान भड़के रोहित शर्मा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद मजेदार रहा. टीम इंडिया ने रनों का अंबार लगाया और 434 रन की विशाल जीत दर्ज की. इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसी बातें हुई जिसे हमेशा ही याद रखा जाएगा. यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे मैच में दोहरा शतक जमाया. सरफराज खान का डेब्यू हुआ और उन्होंने दोनों पारी में फिफ्टी जमाई. इन सबके अलावा मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा का दूसरी पारी के दौरान खिलाड़ियों पर भड़कना भी याद रखा जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की. टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी चुनी और जल्दी जल्दी तीन विकेट गिरने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को संभाला. इंटरनेशनल क्रिकेट में 47वां शतक जमाया और भारत को 445 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समेट 126 रन की बढ़त हासिल की.

रोहित शर्मा क्यों भड़के

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत 430 रन बनाने के बाद पारी की घोषणा कर दी थी. पारी की घोषणा करने से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भड़क उठे थे. जब भारतीय टीम का स्कोर 412 रन था और ड्रिंक के लिए मैच रोका गया. इस वक्त कुछ कन्फ्यूजन हुआ, बल्लेबाजी यशस्वी साथी सरफराज के साथ मैदान से वापस लौटने लगे. इस चीज को देखने के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे रोहित शर्मा भड़क गए.



रोहित ने हाथ में उठाया था जूता

यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान को लगा जैसे भारत की पारी घोषित कर दी गई है और वो मैदान से वापस लौटने लगे. रोहित शर्मा ने ये देखा और भड़क गए. उन्होंने जूता पहनने के लिए उठा ही था और उसे हाथ में लेकर ही दोनों खिलाड़ियों पर भड़क उठे. कप्तान ड्रेसिंग रूम से इशारों में कहते नजर आए कि मैंने कब वापस आने के लिए कहा. बल्लेबाजी को जारी रखना है. जाओ और जाकर ओवर खेलो कुछ रन और बनाओ. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत सभी खिसाड़ी मैदान से बाहर आने वाले थे और उनको फिर से फील्डिंग के लिए लौटना पड़ा. 18 रन के बाद रोहित शर्मा ने पारी की घोषणा 4 विकेट पर 430 रन पर कर दी.

Tags: India Vs England, Rohit sharma, Sarfaraz Khan, Yashasvi Jaiswal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here