Home Sports AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज बुधवार से, भारत में कहां देख सकेंगे लाइव?

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज बुधवार से, भारत में कहां देख सकेंगे लाइव?

0
AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज बुधवार से, भारत में कहां देख सकेंगे लाइव?

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) की टीम बुधवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी. जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) से पहले दोनों टीमों की यह आखिरी टी20 सीरीज है. दोनों टीमें 21 फरवरी को अपना पहला मैच वेलिंग्टन में खेलेगी. दोनों टीमों का ऐलान भी हो गया है. आइए जानते हैं आप इन मैचों का लाइव लुत्फ कहां उठा पाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) की टीम के बीच होने वाली टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में किसी भी चैनल पर नहीं होगी. लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. टीवी पर नहीं तो क्या आप ऑनलाइन माध्यम से इन मैचों का लुत्फ उठा पाएंगे. दरअसल, आप इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग एमेजन प्राइम पर देख पाएंगे. इसके लिए आपको पैसे भी खर्च करने पड़ सकते हैं. बता दें कि मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के हाथों में होगी.

‘मैंने अपने करियर में इतने छक्के नहीं लगाए, जितने यशस्वी ने…’ 12000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का बयान

टी20 मैचों का शेड्यूल:

पहला टी20- 21 फरवरी को स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन में

दूसरा टी20- 23 फरवरी: ईडन पार्क, ऑकलैंड में

तीसरा टी20- 25 फरवरी: ईडन पार्क, ऑकलैंड में

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़ाम्पा

Ind vs Eng: भारत के 2 धुरंधरों की तारीफ में उतरे सचिन तेंदुलकर, कहा- मैंने पारी मिस कर दी लेकिन…

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट

Tags: Australia vs New Zealand, Mitchell Marsh, Mitchell Santner, NZ vs AUS

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here