Home Sports श्रीलंका ने अफगान क्रिकेटरों को सिखाया सबक, पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी ‘इब्राहिम इलेवन’

श्रीलंका ने अफगान क्रिकेटरों को सिखाया सबक, पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी ‘इब्राहिम इलेवन’

0
श्रीलंका ने अफगान क्रिकेटरों को सिखाया सबक, पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी ‘इब्राहिम इलेवन’

[ad_1]

नई दिल्ली. अफगानिस्तान की टीम को पूरी दुनिया क्रिकेट की उभरती ताकत के तौर पर स्वीकार करती है. लेकिन श्रीलंका ने अफगान क्रिकेटरों को सोमवार को ऐसा सबक सिखाया, जो वह जल्दी नहीं भूलेंगे. मेजबान श्रीलंका ने दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 72 रन के विशाल अंतर से हराया. अफगानिस्तान की टीम इस मुकाबले में पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर सकी.

अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने दाम्बुला में खेले गए टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की, लेकिन उनके गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा सके. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया. उसकी ओर से सदीरा समरविक्रमा (51) ने अर्धशतक लगाया. ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने आखिरी ओवरों में 22 गेंद पर 42 रन बनाए. पाथुम निसंका ने 25, कुसल मेंडिस ने 23 और कप्तान वानिंदु हसरंगा ने 22 रन की पारी खेली.

आईपीएल की ऑल टाइम बेस्ट टीम में सूर्या को नहीं मिली जगह, धोनी कप्तान, देखें Best IPL Squad

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई. उसके ओपनर हजरतुल्लाह जजाई एक रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तो आयाराम गयाराम की स्थिति बन गई. मोहम्मद नबी (27) और करीम जनत (28) को छोड़ दें तो एक भी अफगान बैटर 20 रन से आगे नहीं बढ़ सका.

एंजेलो मैथ्यूज ने इस मुकाबले में 42 रन बनाने के साथ-साथ 2 विकेट भी झटके. इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह श्रीलंका की अफगानिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के साथ ही उसने 3 मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है. मेजबान श्रीलंका ने पहला टी20 मैच 4 रन से जीता था.

Tags: Afghanistan, Angelo Mathews, Mohammad Nabi, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here