Home Breaking News Rakul Preet-Jackky Bhagnani: एक-दूजे के हुए रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, सिख रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी

Rakul Preet-Jackky Bhagnani: एक-दूजे के हुए रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, सिख रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी

0
Rakul Preet-Jackky Bhagnani: एक-दूजे के हुए रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, सिख रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी

[ad_1]

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding Couple Tied in Knot See Latest Photos News in Hindi

रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी
– फोटो : एएनआई

विस्तार


रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से पूरी हो गई है। फैंस को अब नव-विवाहित जोड़ी की पहली झलक का इंतजार है। कपल ने गोवा में शादी रचाई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शादी के रीति-रिवाज संपन्न हो गए हैं। इस शादी में फिल्म जगत की भी कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

Shaitaan Trailer: इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन-आर माधवन की ‘शैतान’ का ट्रेलर, अच्छाई-बुराई के बीच होगी जंग

चर्चित सितारे हुए शादी में शामिल

रकुल और जैकी भगनानी ने लंबे वक्त की डेटिंग के बाद आज जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है। कपल ने गोवा में करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थामा है। दोनों की शादी में शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे और ईशा देओल सहित कई सितारे शामिल हुए।  

हिंदू रीति-रिवाज से भी करेंगे शादी

कहा जा रहा है कि सिख रीति-रिवाज से शादी के बाद जोड़ा हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी रचाएगा। दोनों आज शाम को हिंदू-रीति रिवाज से भी शादी करेंगे। कपल के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 19 फरवरी को शुरू हुए थे। इससे पहले रकुल और जैकी गोवा रवाना होने से पहले मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

Rakul Preet Singh: दौलत के मामले में जैकी भगनानी से कम नहीं रकुल प्रीत, एक्ट्रेस की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

मुंबई में देंगे रिसेप्शन

कहा जा रहा है कि गोवा में शादी के बाद रकुल और जैकी मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी देंगे। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि कब दुल्हन बनीं रकुल और दूल्हे राजा जैकी की तस्वीर देखने को मिलेगी। जैकी भगनानी फिल्म निर्माता हैं। वहीं रकुल चर्चित अभिनेत्री हैं। रकुल जल्द ही फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगी। वहीं, जैकी के प्रोडक्शन की अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं।

Game Changer: सेट पर लौटी राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’, हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए तैयार निर्माता!



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here