[ad_1]

Manohar Joshi
– फोटो : Social Media
विस्तार
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का 87 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वह चिकित्सकों की देखरेख में थे। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को 21 फरवरी को यह समस्या हुई थी। शिवसेना नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
[ad_2]
Source link