[ad_1]
11:30 AM, 23-Feb-2024
सीएम ने बजट अभिभाषण में की बड़ी घोषणा
सीएम ने कहा मैं किसान हूं किसान का बेटा हूं, किसान के दर्द को समझता हू। कहा कि मैंने खुद हल चलाया है और खेती की है।
11:21 AM, 23-Feb-2024
बजट में पशुपालन एवं डेयरी विभाग को ये मिला
पशुधन मालिकों को उनके घरद्वार पर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए, ऐसे जिलों, जहां पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता क्षेत्र की पशुधन संख्या के अनुपात में कम है, में 8 नए राजकीय पशु अस्पताल और 18 नए राजकीय पशु औषधालय खोले जाएंगे।
सीएम ने कहा कि घरद्वार पर पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए, पहले से ही 21 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां कार्यरत हैं। इस सेवा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के लिए अनुबंध किया है और इनकी सेवाएं शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है।
सीएम ने कहा कि वर्ष 2024-25 में कम से कम 500 नए सी.एम.-पैक्स स्थापित किये जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि सी.एम.-पैक्स से ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे और सहकारी आंदोलन को फलने-फूलने के लिए एक मंच मिलेगा।
11:17 AM, 23-Feb-2024
बजट अभिभाषण
सीएम मनोहर लाल ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट अभिभाषण कहा कि मेरे लिए लगातार पांचवीं बार बजट पेश करना गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा भारत दुनिया की सबसे तेजी के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था है। सीएम ने बताया कि इस बार प्रदेश का बजट 1.89 लाख करोड़ रुपए होगा।
11:14 AM, 23-Feb-2024
बजट में बड़ी राहत
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने पेश 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सीएम ने कहा कि ये बजट पिछली बार से 11 प्रतिशत ज्यादा है इस वर्ष कोई नया टैक्स नहीं है।
11:08 AM, 23-Feb-2024
सीएम मनोहर लाल ने बजट कॉपी पढ़ना शुरू किया
हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट पढ़ना शुरू कर दिया है।
10:44 AM, 23-Feb-2024
मंत्री बोले-अच्छा आएगा बजट
शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बजट से पहले कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। बहुत ही अच्छा बजट आएगा।
10:40 AM, 23-Feb-2024
सीएम ने बजट की काॅपी पर किए साइन
सीएम मनोहर लाल ने बजट की कॉपी पर साइन कर दिए हैं।
10:39 AM, 23-Feb-2024
चुनावी बजट पर टिकी सभी की नजरें
पिछले वर्ष हरियाणा सरकार ने 183950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। चुनावी साल होने की वजह से सभी की नजरें शुक्रवार को पेश होने वाले बजट पर टिकीं हैं।
10:37 AM, 23-Feb-2024
Haryana Budget 2024 Live: मनोहर लाल ने पेश किया 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट, बड़ी राहत-नहीं लगा कोई नया टैक्स
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट शुक्रवार को सदन में पेश किया।
[ad_2]
Source link