[ad_1]
मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:21 AM IST

अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गठबंधन टूटने का ठीकरा रालोद पर फोड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से लगाव की बात कही। पिछले छह साल में बदले राजनीतिक हालात का जिक्र किया। यह कहने से भी नहीं चूके कि रालोद ने जीरो से शुरू किया था और अब सपा के सहयोग से विधायक बने हैं। सीटों के बंटवारे के सवाल पर कहा कि सारे आरोप गलत हैं। हमारे मोबाइल में सबूत हैं।
साल 2018 में कैराना लोकसभा के उप चुनाव में सपा और रालोद साथ आए थे। रालोद के सिंबल पर तबस्सुम हसन जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। छह साल बाद रालोद के एनडीए के साथ चले जाने की संभावनाओं के बीच गठबंधन टूट गया।
[ad_2]
Source link