Home Breaking News Farrukhabad : मोटरसाइकिलों की जबर्दस्त भिड़ंत में चार की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे; घायल अस्पताल में

Farrukhabad : मोटरसाइकिलों की जबर्दस्त भिड़ंत में चार की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे; घायल अस्पताल में

0
Farrukhabad : मोटरसाइकिलों की जबर्दस्त भिड़ंत में चार की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे; घायल अस्पताल में

[ad_1]

Farrukhabad: Four dead in massive collision between motorcycles.

हादसे के बाद…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कमालगंज फतेहगढ़ मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक व एक किशोर की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा के सामने शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांच युवकों को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने चार को मृत घोषित कर दिया।

घायल युवक थाना कमालगंज के गांव खूटादेव का आशीष कुमार है। एक युवक की जेब में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी बृजमोहन(23) लिखा पाया गया। इस संबंध में मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना दी गई। भरतपुर ग्राम प्रधान के भाई लालू ने लोहिया अस्पताल में शव की शिनाख्त गांव के सफाईकर्मी सुग्रीव के पुत्र बृजमोहन के रूप में की। बृजमोहन ट्रैक्टर चलाता था।

दूसरे युवक की शिनाख्त अजय कुमार(18) के रूप की। वह भी गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी गीतानंद का पुत्र है। बृजमोहन व अजय फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी बुआ के घर बाइक से आए थे। तीसरे युवक की शिनाख्त फतेहगढ़ कोतवाली के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी महेंद्र कुशवाह(20) के रूप में की गई। चौथा किशोर कमालगंज थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र कुशवाह का पुत्र अंकित(14) निकला।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर तीन व दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। वहीं, घायल आशीष ने बताया कि वह पैदल आ रहा था। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया बाइकों की भिड़त में तीन युवक व एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here