Home Sports Ind vs Eng: फॉर्म में लौटा खूंखार बैटर, चौथे टेस्ट में ठोकी शानदार सेंचुरी, भारतीय गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

Ind vs Eng: फॉर्म में लौटा खूंखार बैटर, चौथे टेस्ट में ठोकी शानदार सेंचुरी, भारतीय गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

0
Ind vs Eng: फॉर्म में लौटा खूंखार बैटर, चौथे टेस्ट में ठोकी शानदार सेंचुरी, भारतीय गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथा टेस्ट रांची में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करने उतरी. जो रूट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. रूट ने अपना शतक 219 गेंदों में पूरा किया. रूट पहले 3 मैचों में फ्लॉप रहे थे. उनका उच्चतम स्कोर 29 रन का रहा था. लेकिन आखिरकार उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली.

इंग्लैंड की ओर से सबसे पहले जैक क्रॉली और बेन डकेट बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. जैक ने 42 गेंदों में 42 रन की बढ़िया पारी खेली. बेन डकेट का बल्ला इसर पर आए जो रूट ने इंग्लैंड के लिए शानदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड के स्कोर को 250 के  मैच में नहीं चला. वह 11 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर आए ओली पॉप 0 रन पर ही आउट हो गए. चौथे नंबपार पहुंचाया. रूट ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए.

‘यशस्वी हमारे पूर्व टीममेट का अटैकिंग वर्जन हैं…’ क्रिस गेल ने दिग्गज से की जायसवाल की तुलना

पिछली 6 पारियों में हुए थे फ्लॉप
जो रूट इससे पहले तीनों मैच में फ्लॉप साबित हुए थे. बता दें कि जो रूट ने पहले टेस्ट मैच की पहली इनिंग में 60 गेंदों में 29 रन फिर दूसरे दूसरी पारी में 6 गेंदों में 2 रन बनाए थे. दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो रूट वहां भी फ्लॉप रहे थे. पहली इनिंग में उन्होंने 10 गेंदों में 5 रन दूसरी इनिंग में 10 गेंदों में 16 रन बनाए थे. पिछली 6 पारियों में वह सिर्फ 77 रन बना सके थे. हालांकि, रूट ने अब फॉर्म में वापसी कर ली है. जो भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

इंग्लैंड का स्कोर 250 के पार

जो रूट के शानदार शतक के बाद इंग्लैंड का स्कोर 250 के पार हो गया है. रूट के अलावा इस मैच में जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से 38 रन निकले. बेन फोक्स ने भी 47 रन की पारी खेली. देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड पहली इनिंग में भारत के सामने कितने रन खड़े कर पाता है.

Tags: India Vs England, Joe Root

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here