Home Sports जो रूट का सुनील गावस्कर पर पलटवार, दिग्गज की पसंद पर उठाए सवाल, कहा- वह अच्छा विकल्प नहीं…

जो रूट का सुनील गावस्कर पर पलटवार, दिग्गज की पसंद पर उठाए सवाल, कहा- वह अच्छा विकल्प नहीं…

0
जो रूट का सुनील गावस्कर पर पलटवार, दिग्गज की पसंद पर उठाए सवाल, कहा- वह अच्छा विकल्प नहीं…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लिश टीम का दबदबा रहा. दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 353 रन बनाए. जो रूट ने भारत के खिलाफ पहली इनिंग में शानदार 122 रन की पारी खेली. रूट ने पहले दिन ही अपना शतक पूरा कर लिया था. जिसके बाद गावस्कर उनसे इस बात से नाराज थे. क्योंकि वह चाहते थे कि रूट अपना शतक स्कूप शॉट खेलकर पूरा करें.

दूसरे दिन के खेल के बाद रूट ने गावस्कर के मजाक में जवाब देते हुए कहा कि उनके दिमाग में रिवर्स स्कूप खेलने की बात आई थी . लेकिन मुझे यह स्वीकार करना होगा कि यह मेरे दिमाग में आया था (जब 96 रन पर था तो रिवर्स स्कूप खेलना) लेकिन यह एक अच्छा विकल्प नहीं था क्योंकि पिछले इनिंग के विपरीत विकेट नीचा था. मैं टीम के लिए कुछ रन बनाने के लिए बेताब था और मैं ऐसा ही कर रहा था और आज ऐसा करके सच में खुशी हुई.”

Ind vs Eng: यशस्वी जायसवाल के बल्ला का जलवा, चौथे मैच में भी खेली बड़ी पारी, टीम को मुश्किल से निकाला

पहले दिन के खेल के बाद जो रूट पर सुनील गावस्कर ने कहा था कि उन्होंने शानदार पारी खेली. यह सच में एक टेस्ट पारी थी. पुराने जमाने की पारी. लेकिन मैं थोड़ा निराश हूं. क्योंकि मैं चाहता था कि जो रूट अपना शतक स्कूप शॉट खेलकर पूरा करें. मैं सच में यही चाहता था. जब वह स्कूप शॉट लगाकर अपना शतक पूरा करते तो क्राउड जब उनके लिए रूट रूट चीयर करती तो यह देखने लायक बात होती.”

Ind vs Eng 4th Test: जायसवाल की अर्धशतकीय पारी, शोएब बशीर के 4 विकेट, दूसरे दिन रहा इंग्लैंड का दबदबा

भारत का स्कोर 200 के पार
भारतीय टीम ने दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव तीसरे दिन के खेल की शुरुआत करेंगे. ध्रुव 30 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं, कुलदीप यादव 71 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया अपने स्कोर को कहां तक ले जा पाती है.

Tags: India Vs England, Joe Root, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here