Home Sports यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, सचिन, विराट भी छूटे पीछे

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, सचिन, विराट भी छूटे पीछे

0
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, सचिन, विराट भी छूटे पीछे

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री मारी है. पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू पर 171 रन की विशाल पारी खेलने वाले इस बैटर ने शुरुआती करियर में ही कई दिग्गजों को पीछे कर दिया है. महज 14 टेस्ट पारी खेलने के बाद ही यशस्वी दो डबल सेंचुरी जमा चुके हैं और एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर हल्ला बोला है. चौथे मैच खेलने के बाद उनके नाम 600 से ज्यादा रन हो चुके हैं. रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह भारतीय ओपनर शतक से चूक गया वर्ना एक और खास रिकॉर्ड उनके नाम हो जाता. इस पारी के दौरान ही उन्होंने महान सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधरों को एक मामले में पीछे छोड़ा.

यशस्वी ने गावस्कर और सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड

पिछले साल टेस्ट डेब्यू करने वाले यशस्वी ने अब तक महज 8 टेस्ट मैच ही खेला है. इस दौरान 14 पारियों में उनके नाम 71 की औसत से रन हैं. दो डबल सेंचुरी जमाने के साथ ही उन्होंने कुल 934 रन बनाए हैं. इतनी कम टेस्ट पारियों में दिग्गज सुनील गावस्कर के नाम 918 रन थे जबकि मयंक अग्रवाल ने 906 रन बनाए थे. वीरेंद्र सहवाग ने 754 रन बना पाए थे.

सचिन तेंदुलकर ने 14वीं टेस्ट पारी में जाकर अपना पहला शतक बनाया था. इस महान बल्लेबाज ने इस दौरान 556 रन ही बनाए थे. विराट कोहली ने भी अपनी 14वीं पारी में ही पहला टेस्ट शतक बनाया था. उनके खाते में इस दौरान 469 रन ही थे. 14 टेस्ट पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ एक विनोद कांबली ही यशस्वी से आगे हैं. उन्होंने 1005 रन बनाए थे जिसमें दो डबल सेंचुरी और इतनी ही सेंचुरी थी.

Tags: India Vs England, Sachin tendulkar, Sunil gavaskar, Vinod Kambli, Virender sehwag, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here