[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. पहले रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की प्रदर्शन किया. इसके बाद रोहित शर्मा और गिल की शानदार बल्लेबाजी की चलते भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया. भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज में बढ़त बना ली है. अब सवाल ये है कि दोनों टीमों के बीच अगला यानी चौथा टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच का लाइव लुत्फ आप किस तरह उठा पाएंगे. हम आज इसी के बारे में जानेंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट मैच की शुरुआत 7 मार्च से होगी जो 11 मार्च तक चलेगी. टेस्ट मैच का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स या हॉटस्टार एप पर नहीं उठा पाएंगे. स्पोर्ट्स 18 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैचों का भारत में सीधा प्रसारण करेगा. वहीं, इंटरनेट के जरिए मैच का लुत्फ आप जियो सिनेमा एप के जरिए उठा पाएंगे. भारत यह सीरीज जीत चुका है. ऐसे में अगले टेस्ट में बदलाव की संभावना काफी कम है.
टीम इंडिया का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप
इंग्लैंड का स्क्वॉड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, ओली पॉप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट , मार्क वुड, डेनिएल लॉरेंस
.
Tags: Ben stokes, India Vs England, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : February 27, 2024, 06:01 IST
[ad_2]
Source link