[ad_1]
भारतीय सिनेमा के कई सितारे अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल चुके हैं। इसके पीछे ज्यादातर लोगों की यही सोच रहती है कि फिल्मों की कहानियों का चयन अपने हिसाब से कर सकें। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल के साथ प्रोडक्शन कंपनी पुशिंग बटन स्टूडियोज की शुरुआत मार्च 2021 में की। मुंबई में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने प्रोडक्शन कंपनी और प्रोडक्शन कंपनी के तहत बनने वाली फिल्मों के बारे में चर्चा की। ऋचा चड्डा और अली फजल के लिए यह दोहरी खुशी का मौका था, क्योंकि जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।
अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने कहा, ‘जब हमने प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की तो लोग कहने लगे कि ऋचा ही सभी फिल्मों में काम करेंगी। लेकिन हमारी ऐसी सोच बिल्कुल नहीं रही है। हमारा मकसद है कि अच्छे विषय को लेकर आना और उस विषय में जो कलाकार फिट बैठेंगे, उन्ही का चयन किया जाए। प्रोडक्शन कंपनी खोलने का हमारा बिल्कुल यह मकसद नहीं है कि खुद ही अपनी फिल्मों में काम करना। जब हमने पहली फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ शुरू की तो हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि फिल्म किसी तरह से पूरी करनी है ताकि हमारा नाम खराब ना हो।’
Salman Khan : जब सलमान खान ने दे दी अंकिता लोखंडे को कुछ ऐसी सलाह, हो गईं शर्म से पानी-पानी!
[ad_2]
Source link