Home Breaking News BCCI Central Contracts: बीसीसीआई ने जारी की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, श्रेयस अय्यर-ईशान किशन को नहीं मिली जगह

BCCI Central Contracts: बीसीसीआई ने जारी की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, श्रेयस अय्यर-ईशान किशन को नहीं मिली जगह

0

[ad_1]

BCCI released annual contract list Rohit Sharma Virat Kohli Bumrah Jadeja in top grade check full list

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर
– फोटो : BCCI

विस्तार


बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सलाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। सीजन 2023-24 के लिए जारी की गई इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम नहीं है। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया था। इस कारण बोर्ड नाराज था। उसका असर कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को ग्रेड-सी में जगह मिली है। ए प्लस ग्रेड में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं।

ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या।

ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।

ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

अलग से तेज गेंदबाजी अनुबंध

बीसीसीआई ने इस साल 20 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है। यह एक अक्तूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है। बोर्ड ने इस बार एक नई परंपरा जारी की है। उसने तेज गेंदबाजी अनुबंध भी अलग से दिया है। इस लिस्ट में आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वथ कावेरप्पा शामिल हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here