Home Breaking News Maamla Legal Hai:’मामला लीगल है’ के रेड कार्पेट प्रीमियर में दिखा रवि किशन का भौकाल, बोले- ‘हमने कोर्ट की खूबसूरती दिखाई है’

Maamla Legal Hai:’मामला लीगल है’ के रेड कार्पेट प्रीमियर में दिखा रवि किशन का भौकाल, बोले- ‘हमने कोर्ट की खूबसूरती दिखाई है’

0
Maamla Legal Hai:’मामला लीगल है’ के रेड कार्पेट प्रीमियर में दिखा रवि किशन का भौकाल, बोले- ‘हमने कोर्ट की खूबसूरती दिखाई है’

[ad_1]

रवि किशन की कोर्टरूम ड्रामा कॉमेडी वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ एक मार्च को रिलीज होने जा रही है। बुधवार शाम इसका रेड कार्पेट प्रीमियर हुआ, जिसमें रवि किशन के अलावा बाकी स्टारकास्ट भी नजर आई। रवि किशन रेड कलर की टीशर्ट पहने प्रीमियर में पहुंचे, उन्होंने सीरीज को लेकर बात की। इस सीरीज का निर्देशन राहुल पांडे ने किया है, यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।




इसमें रवि किशन के अलावा यशपाल शर्मा, अनंत जोशी, नाइला ग्रेवाल, निधि बिष्ट अहम किरदार में हैं। रवि किशन ने सीरीज को लेकर कहा, ‘नेटफ्लिक्स की जो इमेज थी, उसके विपरीत कुछ आ रहा है। यह नेटफ्लिक्स का एक बहुत अच्छा तोहफा है। खासकर हिंदी हार्टलैंड के लिए। कोर्ट रूम में और वकीलों के बीच का हंसी-मजाक इसमें देखने को मिलेगी। ट्रेलर में भी इसकी झलक देखने को मिली। यह सीरीज एक सुंदर प्रयास है, जहां बड़े प्लेटफॉर्म पर हमें अपना काम दिखाने का मौका मिल रहा है। मैं राहुल पांडे को इसका श्रेय दूंगा’।




नाइला ग्रेवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह रवि किशन के साथ काम करते हुए बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम अपने अतरंगी स्टाइल के साथ आने वाले हैं और आपको बहुत हसाने वाले हैं’।पंचायत फेम एक्टर जितेंद्र कुमार भी ‘मामला लीगल है’ के प्रीमियर में शामिल हुए। उन्होंने सीरीज की जमकर तारीफ की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि ‘पंचायत 3’ कब आएगी, दर्शकों को इसका काफी इंतजार है। इसके जवाब में जितेंद्र ने कहा, ‘मैं भी इंतजार ही कर रहा हूं। आप लोगों को जल्द ही पता चलेगा’।

Salman Khan: खानजादी ने मांगी भाईजान से माफी, बोलीं- आप भी खान और मैं भी खान कम से कम इसी के लिए माफ कर दें


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here