[ad_1]
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी की अहम समिति केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली बैठक गुरुवार शाम को हो रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत समिति के सदस्य शामिल हो रहे हैं।
इस बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 125 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। बैठक में 2014-2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसी उम्मीद है कि कमजोरी श्रेणी वाली सीटों पर पार्टी अगले कुछ दिनों में उम्मीदवार घोषित कर देगी। इसके अलावा जो लिस्ट जारी होगी, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जैसे बड़े नाम भी हो सकते हैं।
पार्टी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। बुधवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। बैठक में महिला केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य महिला उम्मीदवारों को कहां से उतारा जाए। इस पर विस्तार से मंथन हुआ है। 2019 के चुनाव में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33 फीसदी के हिसाब इस बार 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है।
[ad_2]
Source link