[ad_1]
नई दिल्ली. इस साल होने सबसे चर्चित शादी में दुनियाभर से गेस्ट बुलाए गए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट और उनकी पत्नी शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी इस साल जुलाई में होगी. इससे पहले प्री वेडिंग का कार्यक्रम पर सबकी नजर है. यहां मौजूद दुनियाभर से आमंत्रित गेस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं.
गुजरात के जामनगर में इस वक्त तमाम बड़ी हस्ती अनंत और राधिका की प्री वेडिंग में शामिल हो रहे हैं. तीन दिन के इस कार्यक्रम की शुरुआत 1 मार्च शुक्रवार को हुआ. पहले दिन दुनिया भर से बड़े बड़े चेहरे शामिल होने पहुंचे. भारतीय क्रिकेट में अपना अलग नाम बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी इस प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे. आम तौर पर पब्लिक फंक्शन में कम नजर आने वाले माही पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे.
Maahi With Family Arrived for the Grand Pre Wedding of our Anant Ambani ✨✨♥️#msdhoni pic.twitter.com/v1FEB9URtv
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) March 1, 2024
ब्लैक ड्रेस में नजर आया कपल
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन ब्लैक आउट फिट में नजर आए. माही सफेद शर्ट और ब्लैक ग्लेजिंग ब्लेजर में नजर आए. शर्ट पर ब्लैक बो में महेंद्र सिंह धोनी और भी ज्यादा गजब ढा रहे थे. पूर्व कप्तान की मिसेज भी ब्लैक ड्रेस में नजर आई. यह कपल सुपर कूल माना जाता है और उनकी ड्रेसिंग सेंस इसे और भी कमाल बनाता है.
.
Tags: Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Celebrations, Ms dhoni, Sakshi dhoni
FIRST PUBLISHED : March 2, 2024, 08:17 IST
[ad_2]
Source link