Home Sports Video: IPL के प्रोमो से Dhoni और रोहित शर्मा गायब, हार्दिक के साथ 3 कप्तान…

Video: IPL के प्रोमो से Dhoni और रोहित शर्मा गायब, हार्दिक के साथ 3 कप्तान…

0
Video: IPL के प्रोमो से Dhoni और रोहित शर्मा गायब, हार्दिक के साथ 3 कप्तान…

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों की तारीख भी सामने आ चुकी है. आईपीएल के मुकाबलों का प्रसारण करने वाली चैनल की तरफ से 2024 के लीग का पहला प्रोमो जारी किया गया है. रविवार 3 मार्च को जो आईपीएल 2024 का प्रोमो सामने आया उसमें हार्दिक पंड्या समेत तीन टीम के कप्तान नजर आ रहे हैं. कमाल की बात महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे चैंपियन कप्तान इससे गायब हैं.

साल 2024 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार काफी बेसब्री से किया जा रहा है. इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है. मुंबई इंडियंस की टीम नए कप्तान के साथ खेलने उतरेगी तो कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के नए मेंटोर गौतम गंभीर के साथ खेलने उतरेगी. पिछले सीजन में कार एक्सीडेंट में घायल होने की वजह से नही खेल पाने वाले ऋषभ पंत दोबारा मैदान पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे.



इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन का प्रोमो स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से जारी कर दिया गया है. इसमें मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ के कप्तानों को फीचर किया गया है. हाल ही में बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के साथी केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ नजर आ रहे हैं. केएल लखनऊ जबकि ऋषभ दिल्ली की कप्तानी करते नजर आएंगे. श्रेयस के हाथों में कोलकाता की कमान होगी.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2024, KL Rahul, Ms dhoni, Rishabh Pant, Shreyas iyer



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here