[ad_1]
नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भले टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हैं. लेकिन वह मौज- मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. अक्सर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिखाई देते हैं. चहल इन दिनों रेसलर संगीता फोगाट के साथ नजर आए. जिसमें संगीता उन्हें अपने कंधो पर उठाकर घुमाती नजर आ रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें संगीता फोगाट चहल को अपने कंधों पर उठाकर घुमाती नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके साथ कई और लोग भी हैं. जो हंसते हुए नजर आ रहे हैं. संगीता ने चहल को काफी तेज घुमाया. वीडियो में चहल भी नर्वस दिखाई दे रहे हैं. वीडियो किस जगह का है. यह वीडियो में साफ नहीं हो पा रहा है. लेकिन दृश्य को देखकर ऐसा लगता है कि ये किसी क्लब या बार के छत का वीडियो है.
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal ने अपना आखिरी वनडे मैच लगभग एक साल पहले खेला था. वह लगभग 6 महीने से टी20 टीम से भी बाहर हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में चुनी गई टी20 सीरीज के लिए भी चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया था. चहल (Yuzvendra Chahal) साल 2022 में एशिया कप (Asia Cup) के बाद से टीम से अंदर बाहर होते रहे.
‘धोनी जैसा कोई नहीं…’ सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल को माही बताने वाले बयान पर दी सफाई
उन्हें टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रलिया ले जाया गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. पिछले साल भी चहल को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया. उन्हें वनडे विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला. देखना दिलचस्प होगा कि टी20 विश्व कप में चहल को मौका मिलता है या नहीं.
.
Tags: Team india, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : March 3, 2024, 16:06 IST
[ad_2]
Source link