[ad_1]
09:36 PM, 03-Mar-2024

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
– फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से वायरल एक तस्वीर जबरदस्त सुर्खियों में है। इसमें रुमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस फोटो में रणबीर कपूर भी हैं, जिन्हें जोड़े को थंब्स अप दिखाते देखा जा रहा है।
08:11 PM, 03-Mar-2024
फिल्म ‘रा वन’ का ‘छम्मक छल्लो’ गाना गाकर सुर्खियों में आए सिंगर एकॉन किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। सिंगर होने के साथ ही एकॉन प्रोड्यूसर, लेखक, बिजनसमैन और अभिनेता भी हैं। एकॉन का पहला एल्बम ‘ट्रबल’ था लेकिन उनको पहचान ‘लॉक्ड अप’ से मिली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपने सुरों का जादू चलाने के लिए एकॉन जामनगर पहुंच चुके हैं।
06:42 PM, 03-Mar-2024
#WATCH | Gujarat: Singer Arijit Singh arrives in Jamnagar for the pre-wedding events of Anant Ambani and Radhika Merchant. pic.twitter.com/2rJu87tg0M
— ANI (@ANI) March 3, 2024
06:38 PM, 03-Mar-2024

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
– फोटो : अमर उजाला
रिहाना की आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की एक इनसाइड तस्वीर सामने आई है। इसमें तीनों को खिलखिलाकर हंसते देखा जा रहा है। वहीं, एक अन्य फोटो में मुकेश अंबानी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
06:13 PM, 03-Mar-2024

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
– फोटो : अमर उजाला
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में समा बांध दिया। दोनों ने एक खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस दी, जिसकी झलक इस तस्वीर में देखी जा सकती है। साथ ही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगा दिए।
05:50 PM, 03-Mar-2024

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन
– फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे और आखिरी दिन भी सितारों ने समा बांधा। समारोह में अनन्या पांडे, मनीष मल्होत्रा, खुशी कपूर और जान्हवी कपूर दिल खोलकर थिरके, जिसकी खूबसूरत तस्वीर सामने आते ही छा गई है।
04:39 PM, 03-Mar-2024
मेहमानों को मिला खास गिफ्ट
प्री वेडिंग समारोह में शिरकत करने वाले मेहमानों को मिले गिफ्ट की झलक सामने आ गई है।
03:45 PM, 03-Mar-2024
मुकेश अंबानी ने सलमान को गले लगाया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट की बहुत सी खास तस्वीरें और वीडियो सुर्खियां बटोर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी अभिनेता सलमान खान को गले लगाते हुए नजर आए।
02:23 PM, 03-Mar-2024
खुशी, जान्हवी और अनन्या ने मनीष मल्होत्रा संग लगाए ठुमके

अनंत-राधिका प्री वेडिंग इवेंट
– फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान खुशी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर मनीष मल्होत्रा संग डांस करती नजर आईं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
02:22 PM, 03-Mar-2024
सलमान-जितेंद्र के साथ दिखे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
अनंत राधिका के प्री वेडिंग इवेंट में शामिल होने के लिए शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर में वे सलमान खान और जितेंद्र के साथ नजर आए।
02:16 PM, 03-Mar-2024
राम चरण के साथ तीनों खान जमकर किया डांस

अनंत-राधिका प्री वेडिंग इवेंट
– फोटो : अमर उजाला
साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ शाहरुख, सलमान और आमिर खान बीती रात जमकर डांस करते दिखे। इस इवेंट की अंदर की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं।
01:51 PM, 03-Mar-2024
जामनगर से वापस लौटे अनिल अंबानी के बेटे
चचेरे भाई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होने के बाद जय अनमोल और जय अंशुल जामनगर से वापस लौट आए।
11:46 AM, 03-Mar-2024
जय श्रीराम कहते नजर आए शाहरुख खान
प्री वेडिंग इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे जय श्रीराम कहते हुए दिख रहे हैं।
10:51 AM, 03-Mar-2024
दीपिका-रणवीर ने परफॉर्मेंस से जीते दिल
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने प्रेग्नेंसी का एलान किया था। अब अनंत और राधिका के प्री वेडिंग इवेंट में इस जोड़ी ने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर लोगों के दिल जीत लिए हैं।
10:43 AM, 03-Mar-2024
मस्ती के मूड में दिखे रणवीर-टाइगर
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग इवेंट के दूसरे दिन की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
[ad_2]
Source link