Home Sports IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे कैमरन ग्रीन, दिसंबर में होनी है AUS की भिड़ंत

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे कैमरन ग्रीन, दिसंबर में होनी है AUS की भिड़ंत

0
IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे कैमरन ग्रीन, दिसंबर में होनी है AUS की भिड़ंत

[ad_1]

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर रह सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बजाय कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के शैफील्ड शील्ड में खेल सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज से पहले भी यही रणनीति अपनाई गई थी और ग्रीन ने पहले टेस्ट मैच में 174 रन की नाबाद पारी खेलकर इसे सही साबित किया था. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे कैमरन ग्रीन

कैमरन ग्रीन को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. इसके बजाय उन्होंने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तस्मानिया के खिलाफ शैफील्ड शील्ड का मैच खेला था, जिसमें उन्होंने नाबाद 103 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अच्छी तैयारी की थी. एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा,‘किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रखना बड़ा फैसला होता है. वह भी तब जबकि वह आपकी बेस्ट इलेवन में शामिल होने की काबिलियत रखता हो. इसलिए मुझे खुशी है कि ग्रीन ने हमारा सुझाव माना और इसके बाद शानदार वापसी की.’

कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के शानदार खिलाड़ी 

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा,‘हमारा ध्यान अगली गर्मियों में भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले की तैयारियों पर है, जहां हमें पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी20 मैच खेलने हैं. हम सभी जानते हैं कि वह सीमित ओवरों का कितना अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन आपको अगली गर्मियों की स्थिति को देखकर अपनी प्राथमिकता तय करनी होगी.’

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज काफी अहम 

ऑस्ट्रेलिया के कोच ने कहा,‘सीमित ओवरों की क्रिकेट महत्वपूर्ण है लेकिन टेस्ट सीरीज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. इसलिए मुझे लगता है कि (न्यूजीलैंड के खिलाफ) पहले टेस्ट मैच में उसने जो परिणाम हासिल किया है उसे देखते हुए वह शायद हमारे पास आएगा और कहेगा कि क्या भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मैं शैफील्ड शील्ड के कुछ मैच खेल सकता हूं.’ ऑस्ट्रेलिया सितंबर में पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा और इसके बाद पाकिस्तान में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगा. इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here