Home Breaking News PM modi in Bihar Live : सेना के हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचे पीएम मोदी, कार्यक्रम में नहीं रहेंगे सीएम नीतीश

PM modi in Bihar Live : सेना के हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचे पीएम मोदी, कार्यक्रम में नहीं रहेंगे सीएम नीतीश

0
PM modi in Bihar Live : सेना के हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचे पीएम मोदी, कार्यक्रम में नहीं रहेंगे सीएम नीतीश

[ad_1]

03:53 PM, 06-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से बेतिया पहुंच चुके हैं। उनके आते ही समर्थक नारेबाजी करने लगे। कुछ ही देर में वह मंच पर पहुंचेंगे।

03:13 PM, 06-Mar-2024

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बोला पीएम मोदी पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने महागठबंधर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का भिंडी हो गया है। खाली असर लसर कर के रह गया है। अब हम राम को लाने वाले को लाएंगे। इस चुनाव में जनता से 400 से अधिक सीट पर पीएम मोदी को जीत दिलाएगी। 

02:37 PM, 06-Mar-2024

पीएम बिहार में, सीएम नीतीश जा रहे दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं आ रहे। उन्हें आज दिल्ली जाना है इसलिए पीएम के कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल लोजपा (रा.) के प्रमुख चिराग पासवान भी आज पीएम के कार्यक्रम में नहीं रहेंगे। वह भी दिल्ली में ही हैं।

01:58 PM, 06-Mar-2024

PM modi in Bihar Live : सेना के हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचे पीएम मोदी, कार्यक्रम में नहीं रहेंगे सीएम नीतीश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में बिहार के बेतिया पहुंच रहे हैं। पांच दिन यह उनकी दूसरी यात्रा है। बंगाल की जनसभा के बाद वह सीधे सेना के हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचेंगे। यहां 12800 करोड़ की सड़क, गैस और आईटी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी 109 किलोमीटर लंबी इंडियन ऑयल की मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इधर, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भी बेतिया पहुंचीं हैं। वह मंच पर प्रस्तुती दे रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here