Home Sports NZ vs AUS: न विलियम्सन का चला जादू.. रचिन भी फ्लॉप, पहले दिन स्टार्क-हेजलवुड की रफ्तार का किवियों पर तगड़ा वार

NZ vs AUS: न विलियम्सन का चला जादू.. रचिन भी फ्लॉप, पहले दिन स्टार्क-हेजलवुड की रफ्तार का किवियों पर तगड़ा वार

0
NZ vs AUS: न विलियम्सन का चला जादू.. रचिन भी फ्लॉप, पहले दिन स्टार्क-हेजलवुड की रफ्तार का किवियों पर तगड़ा वार

[ad_1]

NZ vs AUS 2nd Test: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन रोमांच से भरा रहा. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. जिसके बाद टीम के पेस अटैक ने कप्तान का यह फैसला बिल्कुल सही साबित किया. तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने किवियों का काम पहले ही दिन तमाम कर दिया. दोनों गेंदबाजों ने मिलकर कीवी टीम के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. 

हेजलवुड ने खोल पंजा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड इस मैच में आते ही न्यूजीलैंड पर हावी नजर आए. हेजलवुड की रफ्तार के सामने दिग्गज केन विलियम्सन से लेकर डेरिल मिचेल तक 5 बल्लेबाज फेल नजर आए. इसके अलावा बची हुई कसर मिचेल स्टार्क ने पूरी कर दी. उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा पैट कमिंस और ग्रीन ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया. शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की टीम महज 45.2 ओवर ही खेलने में कामयाब हुई और 162 रन पर ही पूरी पारी खत्म हो गई. 

मैट हेनरी ने संभाला मैच 

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर मैट हेनरी ने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला. उन्होंने आते ही ऑस्ट्रेलिया के तीन बैटर्स को अपने जाल में फंसाया. अब मार्नस लाबुशेन और नाथन लियोन क्रीज पर जमे हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहला दिन खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है. 2 टेस्ट की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की. पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 172 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. अब देखना होगा कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिाय के विजयरथ को रोकने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here