Home Sports 5वें टेस्ट में भारत की दमदार जीत, रोहित-अश्विन समेत 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

5वें टेस्ट में भारत की दमदार जीत, रोहित-अश्विन समेत 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

0
5वें टेस्ट में भारत की दमदार जीत, रोहित-अश्विन समेत 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा टेस्ट भी बड़ी आसानी से जीत लिया. दूसरी इनिंग में इंग्लैंड की टीम 195 रन ही बना सकी. जो रूट ने बढ़िया बल्लेबाजी की लेकिन स्कोर को आगे नहीं ले जा सके. भारत ने मुकाबले को एक पारी और 64 रन से अपने नाम किया. इस मैच के साथ सीरीज की भी समाप्ती हई. भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की. भारत को पांचवा टेस्ट जिताने में इन 5 खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा.

पांचवे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम का दबदबा रहा था. भारत के लिए पहले दिन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. इस तरह वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने. दूसरी पारी में कुलदीप ने 2 विकेट अपने नाम किए.

उसमें महान बनने का DNA है… युवा बैटर के लिए आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात

पहली पारी में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो रोहित शर्मा खतरनाक दिखाई दिए. दूसरे दिन के खेल में रोहित शर्मा ने अपना शतक 154 गेंदों में पूरा करते हुए कुल 13 चौके और 3 छक्के लगाए थे. वहीं, शुभमन गिल ने 150 गेंदों में 110 रन की पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया था. देवदत्त पड्डिकल ने इस मैच में भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपने डेब्यू को यादगार बनाया. पड्डिकल 103 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए थे. टेस्ट में भारत के लिए खेलने वाले वह 314वें खिलाड़ी बने थे.

100वां टेस्ट मैच खेल रहे अश्विन ने भी पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की थी. अश्विन ने बेन फोक्स, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन का विकेट चटकाया. इस तरह उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए थे. जब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन उनपर कहर बनकर टूटे. अश्विन ने दूसरी पारी में कुल 5 विकेट झटके. अश्विन ने जैक क्रॉली, ओली पॉप, बेन डकेट, बेन स्टोक्स और बेन फोक्स का विकेट लिया.

Tags: Devdutt Padikkal, India Vs England, Kuldeep Yadav, R ashwin, Rohit sharma, Shubman gill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here