[ad_1]

क्रम से अनामिका सिंह, मंगल पांडेय और लाल मोहन गुप्ता की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री और वरीय नेता मंगल पांडेय को दुबारा मौका दिया है। वहीं लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और दिग्गज संजय पासवान को इस बार विधान परिषद् नहीं भेजा जाएगा। चर्चा है कि शाहनवाज हुसैन को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। हालांकि, भाजपा या शाहनवाज हुसैन की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया गया है।
आइए जानते हैं भाजपा ने तीन एमएलसी प्रत्याशियों के बारे में
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की पहचान भाजपा के दिग्गज नेता के रूप में है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। वहीं राजपूत जाति से आने वालीं अनामिका सिंह की गिनती पार्टी की पुरानी नेत्री में आती है। वह महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इधर, लाल मोहन गुप्ता अति पिछड़े वर्ग के तांती जाति से आते हैं। राजनीतिक जीवन के शुरुआत से ही लाल मोहन गुप्ता भाजपा में हैं। साथ ही आएसएस के साथ भी उनके काफी बेहतर संबंध हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में वोट बैंक को देखते हुए भाजपा ऐसा फैसला लिया है।
21 मार्च देर शाम तक आएगा रिजल्ट
बता दें कि विधान परिषद में 5 मई को 11 सीटें खाली हो जाएंगे इसके लिए चुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। चार मार्च से ही नामांकन प्रचार दाखिल करने की तिथि की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन, पहले दिन किसी भी पार्टी के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा नहीं भरा था। नामांकन की आखिरी तारीख 11 मार्च तक है। चुनाव के लिए मतदान की तारीख 21 मार्च तय की गई है। वहीं परिणाम 21 मार्च देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।
[ad_2]
Source link