Home Breaking News Pali News: हाईवे पर टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से जा भिड़ी; एक ही परिवार के 4 की मौत, चार गंभीर

Pali News: हाईवे पर टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से जा भिड़ी; एक ही परिवार के 4 की मौत, चार गंभीर

0
Pali News: हाईवे पर टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से जा भिड़ी; एक ही परिवार के 4 की मौत, चार गंभीर

[ad_1]

Pali News: Due to tire burst on highway, car collided with divider and truck; 4 people of same family died

दुर्घटनाग्रस्त कार और मौके पर मौजूद लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान के पाली में राष्ट्रीय राजमार्ग सांडेराव सुमेरपुर के बीच नेतरा पुलिया के पास शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर उछलकर डिवाइडर से टकराते हुए पलटकर ट्रक से टकरा गई थी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया।

 

जानकारी के मुताबिक, कार पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के कोसेलाव, पावा और गुड़िया इंद्रपुरा निवासी चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर सुमेरपुर के भूपेंद्र सिंह शेखावत और थाना अधिकारी भारतसिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। साथ ही जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद सुमेरपुर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को राजकीय अस्पताल सुमेरपुर पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुमेरपुर से खरीदी कर कोसेलाव जा रहे थे। उसी दौरान नेतरा के पास हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कंचन पुत्री प्रभु राम रांगी निवासी कोसेलाव, मोहन पुत्र नारायण लाल रांगी निवासी गुड़िया इंद्रपुरा, पावा निवासी महेंद्र कुमार, अरुणा पुत्री प्रभु राम निवासी कोसेलाव की मौत हो गई। जबकि प्रकाश पुत्र प्रभु राम निवासी कोसेलाव, प्रतिज्ञा पुत्री प्रभु राम रांगी, हितेश पुत्र मांगीलाल और एक महिला को गंभीर घायल होने पर राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here