[ad_1]

शेयर बाजार में गिरावट
– फोटो : amarujala.com
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में यह गिरावट बैंकिंग और टाटा समूह के शेयरों बिकवाली के कारण आई। निवेशक सोमवार को भारत और अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों के जारी होने से पहले चिंतित दिखे। सोमवार को सेंसेक्स 617 अंकों यानी 0.83% की गिरावट के साथ 73,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 161 अंकों या 0.72% फिसलकर 22,332 के लेवल पर बंद हुआ।
सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान ब्लुचिप कंपनियों के शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और टाटा स्टील सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर रहे। इनमें दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट दिखी। एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। व्यापक बाजार की बात करें तो स्मॉलकैप शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मिडकैप शेयर 0.4% तक फिसले।
[ad_2]
Source link