[ad_1]
नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा टेस्ट बड़ी आसानी से जीत लिया था. भारत ने मुकाबले को एक पारी और 64 रन से अपने नाम किया. इंग्लैंड को इस सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के बैजबॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई. इस सीरीज ने इंग्लैंड के बैजबॉल अप्रोच की पोल भी खोल कर रख दी. यह बात इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी मानी.
ब्रैंडन मैकुलम ने बीबीसी स्पोर्ट पर कहा,” कुछ समय पर आपको खुद की चीजों के अनुसार थोड़ा अलग करना पड़ता है. लेकिन जिस तरह से हम इस सीरीज में पीछे रहे उससे हमारा पर्दाफाश हुआ है. हमारी कई चीजें उजागर हुई. जैसे जैसे सीरीज आगे बढ़ी हम पिछड़ते गए. इसका कारण यही था कि जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों ने हमारे गेंदबाजों पर दबाव बनाया. उसी दबाव के कारण हम पिछड़ गए. सिर्फ बल्ले से ही नहीं भारतीय टीम ने गेंद से भी हमपर दबाव बनाया.”
IPL: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर संशय बरकार, कोच बोले- ऋषभ पंत अब भी…
बता दें कि इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सिर्फ पहला यानी 1 टेस्ट मैच ही जीत सकी. वहीं, भारतीय टीम ने बचे हुए सभी 4 मुकाबले जीते. इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ साल से आक्रामक अंदाज में खेलने के लिए ‘बैजबॉल’ शैली को अपनाया है. लेकिन भारत के खिलाफ उसकी यह रणनीति काम नहीं आई और उन्हें सीरीज में में करारी हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि ‘बैजबॉल’ शब्द को क्रिकेट में लाने का श्रेय ब्रैंडन मैकुलम को ही जाता है.
यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 5 टेस्ट मैच की 10 पारियों में कुल 712 रन बनाए. शुभमन गिल दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. वहीं, इंग्लैंड के जैक क्रॉली ने 407 रन बनाए. वह तीसरे स्थान पर रहे. आखिरी टेस्ट की पहली पारी में भी यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए 57 रन की पारी खेली थी.
.
Tags: Brendon McCullum, India Vs England, Team india
FIRST PUBLISHED : March 11, 2024, 15:58 IST
[ad_2]
Source link