[ad_1]
नई दिल्ली. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद अब इंतजार आईपीएल का है. इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 (IPL 2024) सीजन की शुरुआत शुक्रवार 22 मार्च से होगी. टूर्नामेंट का प्रारंभिक मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) इस मैच की मेजबानी करेगा. IPL का आगाज वर्ष 2008 में हुआ था और अब तक के 16 सीजन में फैंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिला है. IPL में अब तक भाइयों की कई जोड़ियां जलवा दिखा चुकी हैं, जिसमें भारत के हार्दिक व क्रुणाल पंड्या और इरफान पठान व यूसुफ पठान प्रमुख हैं.
हरफनमौला ही हैसियत से खेलने वाले पंड्या भाई कई आईपीएल सीजन में एक ही टीम-मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. आईपीएल 2024 में हार्दिक जहां MI की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे वहीं उनके बड़े भाई क्रुणाल, लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) का हिस्सा होंगे. नजर डालते हैं IPL में भाग ले चुकी भाइयों की जोड़ियों पर..
इरफान पठान और यूसुफ पठान

IPL में खेलने वाली भाइयों की पहली जोड़ी यूसुफ और इरफान पठान (Irfan Pathan and Yusuf Pathan) की रही. इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही यूसफ के मुकाबले इरफान का करियर ज्यादा लंबा और सफल रहा हो लेकिन IPL में ‘बिग ब्रदर’ यूसुफ का रिकॉर्ड बेहतर रहा. यूसफ 2008 से 2019 तक आईपीएल में खेले. उन्होंने 174 मैचों में 29.12 के औसत से 3204 रन (एक शतक) बनाने के अलावा 42 विकेट भी हासिल किए. आईपीएल के पहले सीजन में चैंपियन बनी राजस्थान रॉयल्स (RR) के यूसुफ न केवल सदस्य रहे बल्कि प्लेयर ऑफ द फाइनल भी घोषित हुए थे. कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी वे खेले. दूसरी ओर, इरफान ने 2008 से 2017 सीजन तक 103 मैचों में 21.49 के औसत से 1139 रन (एक अर्धशतक) बनाने के अलावा 33.11के औसत से 80 विकेट हासिल किए. शुरुआती सीजन में पंजाब की फ्रेंचाइजी से खेलने के बाद वे दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंटस और गुजरात लायंस का हिस्सा रहे.
IPL में ये अनकैप्ड प्लेयर जीतेंगे दिल!, चौकों-छक्कों से मचाते हैं ‘तबाही’
हार्दिक और क्रुणाल पंड्या

हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल (Krunal Pandya and Hardik Pandya) आईपीएल में हरफनमौला की हैसियत से खेले हैं. हार्दिक पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले. 2021 तक मुंबई इंडियन की ओर से खेलने के बाद वे 2022 में दो सीजन तक नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (15 करोड़) का हिस्सा बने और इस सीजन में MI में वापस लौटे हैं.आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह MI ने हार्दिक को कप्तान बनाया है.आईपीएल के 123 मैचों में हार्दिक ने अब तक 2309 रन बनाने के अलावा 53 विकेट हासिल किए हैं. दूसरी ओर, क्रुणाल 2022 से लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) का हिस्सा हैं. उन्होंने 2016 से अब तक आईपीएल में 113 मैच खेलकर 1514 रन बनाने के अलावा 70 विकेट हासिल किए हैं.
शॉन मार्श और मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और मिचेल मार्श (Shaun Marsh and Mitchell Marsh) की जोड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल भी भी जलवा दिखा चुकी हैं. बड़े भाई शॉन 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब (नया नाम पंजाब किंग्स) का हिस्सा बने और 2017 तक इस टीम की ओर से 71 मैच खेले. छोटे भाई मिचेल मार्श की बात करें तो वे डेक्कन चार्जर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले. 2022 से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े मिचेल मार्श इस सीजन में DC की ओर से ही खेलते नजर आएंगे.
टी20 वर्ल्डकप : रोहित का स्पेशल रिकॉर्ड, औसत और रनों में कोहली सब पर भारी
सैम करेन और टॉम करेन

इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से खेलने वाले करेन भाई-सैम और टॉम (Sam Curran and Tom Curran) आईपीएल का हिस्सा रहे हैं . बड़े भाई टॉम ने 2018 में KKR के साथ अपनी ‘आईपीएल पारी’ शुरू की और बाद में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. इस सीजन में वे आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे. उनके छोटे भाई सैम को 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5.5 करोड़ रुपये की ऊंची राशि में खरीदा था. 2021 में भी वे सीएसके का हिस्सा रहे. बाएं हाथ के इस हरफनमौला को पंजाब किंग्स ने 2023 में 18.5 करोड़ रुपये की ऊंची राशि में खरीदा था. पिछले सीजन में सैम का प्रदर्शन औसत ही रहा था लेकिन पंजाब ने 2024 के सीजन के लिए भी उन्हें रिटेन किया है. पंजाब किंग्स को आईपीएल 2024 में सैम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.
ब्रेंडन और नाथन मैक्कुलम

न्यूजीलैंड के ब्रेंडन और नाथन मैक्कुलम (Brendon and Nathan McCullum)भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं. छोटे भाई ब्रेंडन की गिनती तो आईपीएल के धाकड़ बैटरों में होती थी और टूर्नामेंट का पहला शतक लगाने की उपलब्धि उनके ही नाम पर है. मौजूदा समय में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के कोच ब्रेडन ने शुरुआत केकेआर की ओर से की, बाद में वे कोच्चि टस्कर्स, गुजरात लायंस और आखिरी बार वर्ष 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेले. उनके बड़े भाई नाथन का आईपीएल का सफर बेहद छोटा रहा और वे पुणे वारियर्स के लिए खेल चुके हैं.
एक जैसे चेहरे वाले जुड़वा भाई खेले साथ, पोंटिंग भी नहीं पहचान पाए थे
मार्को यानसेन और डुआन यानसेन
दक्षिण अफ्रीका की जुड़वा भाइयों की जोड़ी मार्को यानसेन और डुआन यानसेन (Marco Jansen and Duan Jansen) भी आईपीएल में खेल चुकी है. दोनों भाइयों में बेहतर प्लेयर माने जाने वाले मार्को को 2021 में MI ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था. 2022 में सनराइजर्स ने उन पर 4.20 करोड़ रुपये का दांव लगाया. 2023 में भी SRH के लिए खेले इस तेज गेंदबाज को फ्रेंचाइजी ने 2024 के लिए रिटेन किया है. ऑलराउंडर मार्को के भाई डुआन भी 2023 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था.
एल्बी और मोर्ने मार्केल
मार्को और डुआन जेनसन की तरह दक्षिण अफ्रीका के एल्बी और मोर्ने मार्केल (Albie Morkel and Morne Morkel) भी आईपीएल में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. बड़े भाई एल्बी ऑलराउंडर की हैसियत से 2008 से 2013 तक सीएसके टीम का हिस्सा रहे. बाद में वे आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से भी खेले. छोटे भाई मोर्ने तेज गेंदबाज की हैसियत से राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर टीम की ओर से खेले थे.
.
Tags: Brendon McCullum, Hardik Pandya, IPL, IPL 2024, Irfan pathan, Krunal pandya, Mitchell Marsh, Yusuf pathan
FIRST PUBLISHED : March 12, 2024, 07:34 IST
[ad_2]
Source link