Home Breaking News Lok Sabha Polls 2024: तूरा से जेनिथ संगमा होंगे TMC के उम्मीदवार; बंगाल के बाद मेघालय में उतारा उम्मीदवार

Lok Sabha Polls 2024: तूरा से जेनिथ संगमा होंगे TMC के उम्मीदवार; बंगाल के बाद मेघालय में उतारा उम्मीदवार

0
Lok Sabha Polls 2024: तूरा से जेनिथ संगमा होंगे TMC के उम्मीदवार; बंगाल के बाद मेघालय में उतारा उम्मीदवार

[ad_1]

Trinamool Congress nominates Zenith Sangma from Tura Lok Sabha seat of Meghalaya

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
– फोटो : एएनआई

विस्तार


लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। इसके बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने मेघालय के तूरा से भी प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। मंगलवार रात तृणमूल कांग्रेस की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में मेगालय के तूरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने मेघालय के तुरा (एसटी) संसदीय क्षेत्र से तृणंमूल के उम्मीदवार के रूप में जेनिथ संगमा के नाम की घोषणा की।

बता दें कि जेनिथ संगमा रंगसाकोना निर्वाचन क्षेत्र से मेघालय विधान सभा के पूर्व सदस्य (एमएलए) हैं। उन्होंने 2003, 2013 और 2018 में चुनाव जीता था। संगमा 2013 से 2018 की अवधि के लिए मेघालय विधानसभा के खेल मंत्री रहे हैं। संगमा मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के भाई हैं।

गौरतलब है कि मेघालय में लोकसभा की दो सीटें हैं। 2019 में यहां कांग्रेस और एनपीपी के एक-एक सीट उम्मीदवार जीते थे। तूरा लोकसभा सीट पर एनपीपी की अगाथा संगमा ने जीत हासिल की थी। डॉ. मुकुल संगमा दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि भाजपा के रिकमन गैरी मोमीन तीसरे स्थान पर रहे थे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here