Home Sports ऋषभ पंत की फिटनेस पर सबसे बड़ी खबर, BCCI ने दी क्लीन चिट, 14 महीने बाद खेलेंगे, DC कैंप में खुशियां…

ऋषभ पंत की फिटनेस पर सबसे बड़ी खबर, BCCI ने दी क्लीन चिट, 14 महीने बाद खेलेंगे, DC कैंप में खुशियां…

0
ऋषभ पंत की फिटनेस पर सबसे बड़ी खबर, BCCI ने दी क्लीन चिट, 14 महीने बाद खेलेंगे, DC कैंप में खुशियां…

[ad_1]

नई दिल्ली. ऋषभ पंत की फिटनेस से जुड़ी वह खबर आ गई है, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था. स्टार विकेटकीपर बैटर की फिटनेस पर छाए संदेह के बादल आईपीएल 2024 ((IPL 2024) से छंट गए हैं. बीसीसीआई ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आधिकारिक तौर पर फिट घोषित कर दिया है. पंत की फिटनेस की खबर ने उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कैंप में खुशियां बिखेर दी हैं.

ऋषभ पंत आखिरी बार 25 दिसंबर 2022 को क्रिकेट मैदान पर उतरे थे. उसी साल 30 दिसंबर को उनका एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के दाएं घुटने में गंभीर चोट आई थी. एंकल और कलाई में भी फ्रैक्चर था. चोट से उबरने के लिए ऋषभ पंत को सर्जरी करानी पड़ी. इसके बाद तकरीबन 14 महीने तक रिहैब करना पड़ा. तकरीबन दो महीने पहले से पंत ने बैटिंग और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी. उन्होंने कुछ अभ्यास मैच भी खेले. अब बीसीसीआई ने भी उन्हें फिट घोषित कर दिया है.

IPL 2024: मुंबई इंडियंस चोट से परेशान, नंबर-1 बैटर के खेलने पर संशय, कप्तान की भी बढ़ेगी मुसीबत

KKR को मुंबई से मिली खुशखबरी, कप्तान ने दूर कर दी बड़ी चिंता, जेसन रॉय का गम किया कम

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के फिट होने की सूचना ट्विटर हैंडल पर दी है. इसमें कहा गया है कि पंत को विकेटकीपर बैटर के तौर पर फिट घोषित किया गया है. यह इस बात का भी संकेत है कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में बतौर कप्तान ही वापसी करेंगे. कुछ दिन पहले टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा भी था कि पंत बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं. साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर ने की थी.

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, हैरी ब्रूक, शे होप, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, लुंगी एंगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा, यश ढुल, एनरिक नॉर्किया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विक्की ओस्टवाल, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक छिकारा, प्रवीण दुबे.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2024, Rishabh Pant

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here