Home Sports मैं हूं ‘मिरेकल मैन’… तीसरी बार भी करूंगा.. पंत ने दिखाया गजब का जज्बा

मैं हूं ‘मिरेकल मैन’… तीसरी बार भी करूंगा.. पंत ने दिखाया गजब का जज्बा

0
मैं हूं ‘मिरेकल मैन’… तीसरी बार भी करूंगा.. पंत ने दिखाया गजब का जज्बा

[ad_1]

नई दिल्ली. भयावह सड़क हादसे में जान बचने के बाद ऋषभ पंत को इसमें कोई शक नहीं था कि वह शीर्ष स्तर पर फिर क्रिकेट खेलेंगे और इसके लिए चमत्कार की जरूरत होगी तो वह भी कर गुजरेंगे. उनका इलाज कराने वाले मशहूर आर्थोपीडिक सर्जन दिनेश पर्डीवाला को यकीन नहीं था लेकिन पंत ने सारी चिंताओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह चमत्कार करेंगे.

दिनेश पर्डीवाला (Dinesh Pardiwala) ने 14 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant)  के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए एक शो में कहा ,‘तुम्हारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटना चमत्कार होगा. इतना बुरी तरह से घुटना जगह से खिसकने के बाद , इस तरह के हालात में । इस पर उसने कहा था ,‘मैं ‘मिरेकल मैन’ (चमत्कार करने वाला) हूं. मैने दो बार किया और तीसरी बार भी करूंगा.’‘मिरेकल मैन’ का पहला भाग बीसीसीआई टीवी पर गुरुवार को जारी होगा.

मैं आपका 700वां विकेट बनने जा रहा हूं, भारतीय खिलाड़ी के इतना कहते हंस पड़ा अंग्रेज बॉलर, कहा- इसलिए सेलिब्रेट नहीं किया क्योंकि…

वापसी को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन…, ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से.. 14 महीने बाद ऋषभ पंत दहाड़ने को तैयार

‘गजब का जज्बा है ऋषभ पंत में’
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ट्रेलर में कहा कि वह सामान्य के बहुत करीब महसूस कर रहे हैं. पंत इंडियन प्रीमियर लीग के जरिये वापसी करेंगे. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के फिजियोथेरेपिस्ट धनंजय कौशिक ने बताया कि उनकी चोट कितनी गहरी थी. उन्होंने कहा ,‘दाहिने घुटने का हर एक लिगामेंट क्षतिग्रस्त था. एसीएल ( एंटेरियर क्रूसिएट लिगामेंट), पीसीएल ( पोस्टेरियर क्रूसिएट लिगामेंट) , लेटरल कोलेटरल लिगामेंट सब कुछ. जांघ की मांसपेशियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी. मुझे लगता है कि ऐसे में कोई वापसी कर सकता था तो वह ऋषभ ही था. उसने इतनी मेहनत की और उसके भीतर गजब का जज्बा है.’

दिल्ली और पंजाब की टक्कर 23 को
ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स टीम 23 मार्च को पहला मैच मोहाली में पंजाब किंग्स से खेलेगी. पंत दिसंबर 2022 में रुड़की अपने घर जाते समय कार हादसे का शिकार हुए थे.

Tags: Delhi Capitals, IPL, Rishabh Pant



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here