[ad_1]
हाइलाइट्स
रिंकू सिंह का जोरदार शॉट बॉल ब्वॉय के सिर पर लगा
आईपीएल में रिंकू केकेआर की ओ से खेलेंगे
नई दिल्ली. टीम इंडिया के नए फिनिशर रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारियों में जुट गए हैं. रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. लेफ्ट हैंड बल्लेबाज रिंकू सिंह आईपीएल से पहले जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने इसका नमूना प्रैक्टिस के दौरान पेश किया. प्रैक्टिस के दौरान रिंकू सिंह ने एक जोरदार छक्का जड़ा जिससे एक बच्चा घायल हो गया. गनीमत यह रही कि बच्चो को ज्यादा चोटें नई आई. हालांकि बाद में रिंकू ने उस चोटिल बच्चे से मिलकर उसका हाल चाल जाना. रिंकू सिंह के दिल जीत लेने वाले इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बेहद कम समय में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुका उत्तर प्रदेश का यह टैलेंटेड बल्लेबाज आईपीएल में केकेआर की ओर से बैट से धमाका करने को तैयार है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रिंकू सिंह (Rinku Singh) नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. वह लंबे लंबे छक्के जड़ रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रिंकू उस बच्चे के पास जाकर माफी मांगते हैं जो उनके छक्के से चोटिल हो गया था. रिंकू चोटिल बच्चे से पूछते हैं, ‘ ज्यादा तो नहीं लगी. कहां लगी? छोड़ यार, सॉरी यार. सर, इसको लगी थी बॉल, यही है.’ इसके बाद टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर उस बच्चे के पास आते हैं और हैट उतारक उस बच्चे को दे देते हैं. फिर रिंकू सिंह पूछते हैं और कुछ चाहिए छोटू. इसपर बच्चा कहता है साइन. इतना सुनते ही रिंकू सिंह उसको हैट पर ऑटोग्राफ देते हैं.
All heart, Rinku Bhaiya! pic.twitter.com/C04HlEDXmF
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 12, 2024
रिंकू सिंह ने आईपीएल के दम पर टीम इंडिया में मारी एंट्री
रिंकू सिंह के लिए आईपीएल 2023 का पिछला सीजन बेहतरीन रहा था. उत्तर प्रदेश के इस होनहार क्रिकेटर को पहली बार पूरे आईपीएल में खेलने का मौका मिला. और रिंकू ने इस मौके को भुनाया. रिंकू ने आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया की टी20 टीम में एंट्री मारी. उन्हें टीम इंडिया का नया फिनिशर कहा जा रहा है. कई बार रिंकू ने अपनी इस भूमिका को टीम इंडिया में बेहतरीन तरीके से निभाया भी है.
15 टी20 इंटरनेशनल में रिंकू 356 रन बना चुके हैं
टीम इंडिया में डेब्यू के बाद से रिंकू सिंह धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 356 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176.23 का रहा है जबकि बल्लेबाजी औसत 89 का रहा है. रिंकू इस दौरान दो हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं. टी20 विश्व कप 2024 के लिए रिंकू सिंह का टीम इंडिया में चयन तय माना जा रहा है. रिंकू सिंह आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. आईपीएल का आगाज 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से होगा.
.
Tags: Indian premier league, IPL, KKR, Kolkata Knight Riders, Rinku Singh
FIRST PUBLISHED : March 13, 2024, 16:13 IST
[ad_2]
Source link