Home Sports जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर, अनुराधापुरा में एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में एडमिट

जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर, अनुराधापुरा में एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में एडमिट

0
जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर, अनुराधापुरा में एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में एडमिट

[ad_1]

नई दिल्ली. श्रीलंका के लाहिरू थिरिमाने सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थिरिमाने ने आठ महीने पहले ही संन्यास लिया है. लाहिरू थिरिमाने श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार किए जाते हैं. वे श्रीलंका की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं.

34 साल के लाहिरू थिरिमाने पने परिवार के साथ मंदिर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अनुराधापुरा के पास उनका एक्सीडेंट हो गया. अनुराधापुरा, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर है. क्रिकइन्फो के मुताबिक थिरिमाने की कार एक लॉरी से टकरा गई. हादसे के बाद थिरिमाने को अनुराधापुरा टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है.

लाहिरू थिरिमाने की चोट कितनी गंभीर है, पता नहीं चला है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. थिरिमाने की कार में सवार एक अन्य यात्री को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Tags: Cricket news, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here