[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्ममेकर शूजित सरकार के साथ मिलाया है। ‘विक्की डोनर’, ‘पीकू’ और ‘सरदार उधम’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके शूजित अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी फिल्म को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगले साल यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शूजीत ने अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों को निर्देशित किया है। गौरतलब है कि शूजीत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘शूबाइट’ में बिग बी मुख्य भूमिका में थे। मगर, स्टूडियों के साथ विवाद के चलते ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई थी। वहीं, अमिताभ ने साल 2015 की कॉमेडी फिल्म ‘पीकू’ में शूजीत के साथ काम किया था। इसमें दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी थे।
इसके अलावा शूजीत 2016 की कोर्ट रूम ड्रामा ‘पिंक’ के निर्माता और क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे। इसमें अमिताभ ने वकील की भूमिका निभाई थी। बिग बी और आयुष्मान खुराना स्टारर 2020 की कॉमेडी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का भी शूजित सरकार ने निर्देशन किया था।
[ad_2]
Source link