Home Sports मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार पेसर आईपीएल शुरू होने से पहले ही हुआ बाहर

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार पेसर आईपीएल शुरू होने से पहले ही हुआ बाहर

0
मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, स्टार पेसर आईपीएल शुरू होने से पहले ही हुआ बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 शुरू होने से महज तीन दिन पहले बड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ (Jason Behrendorff) चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं. बाएं हाथ के पेसर बेहरनडॉर्फ को नई गेंद से विकेट चटकाने में महारत हासिल है. उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में 12 मैच में 14 विकेट झटके थे.

जेसन बेहरनडॉर्फ की चोट यह 24 घंटे में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरा झटका है. एक दिन पहले ही श्रीलंका के दिलशान मधुशंका चोटिल हो गए थे. दिलशान मधुशंका की फिटनेस रिपोर्ट में कहा गया है कि वे अगले कुछ दिन मैच नहीं खेल सकते हैं. यानी वे आईपीएल के शुरुआती मैचों में मुंबई इंडियंस के साथ नहीं दिखेंगे.

Tags: Jason Behrendorff, Mumbai indians

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here