Home Breaking News Citadel Honey Bunny Announcement: इवेंट में करण के पैर छूते दिखे वरुण-सामंथा, फिल्मकार का रिएक्शन हुआ वायरल

Citadel Honey Bunny Announcement: इवेंट में करण के पैर छूते दिखे वरुण-सामंथा, फिल्मकार का रिएक्शन हुआ वायरल

0
Citadel Honey Bunny Announcement: इवेंट में करण के पैर छूते दिखे वरुण-सामंथा, फिल्मकार का रिएक्शन हुआ वायरल

[ad_1]




कार्यक्रम के दौरान वरुण और सामंथा करण जौहर के पैर छूते नजर आए। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों सितारों के अचानक पैर छूने से करण भी हैरान रह गए, जबकि वहां मौजूद दर्शक अपनी हंसी  पर काबू नहीं पा सके। सबसे पहले वरुण ने करण के पैर छुए इसके बाद उन्हें देखकर सामंथा ने भी करण के पैर छूने की कोशिश की, जिसके बाद वे अभिनेत्री को ऐसा न करने के लिए कहते नजर आए।


इवेंट में वरुण ने कहा, ”मुझे लगता है कि हर किसी को ऐसा करना चाहिए।” इसके जवाब में निर्देशक ने मजाकिया अंदाज में चिल्लाकर कहा, “नहीं। मैं यहां बूढ़ा नहीं दिखना चाहता, कृपया ऐसा न करें।”


सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण और सामंथा के अलावा के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार, काशवी मजमुंदर, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी अहम किरदार होंगे। अभिनय से एक साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘सिटाडेल’ सामंथा की पहली वेब सीरीज होगी। 


इसके अतिरिक्त, वे वरुण के साथ पहली बार नजर आएंगी। राज और डीके के निर्देशन में बनी ‘सिटाडेल’ रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाई गई इसी नाम की अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। मूल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन हैं।

Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here