[ad_1]
छोटे नवाब सैफ अली खान इन दिनों जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से सैफ साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ‘देवरा’ में सैफ खलनायक की भूमिका में होंगे, जिन्हें जूनियर एनटीआर के साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। इससे पहले भी सैफ ने अपने करियर में कई बार नेगेटिव किरदार निभाएं हैं, जिनमें से कुंदन शाह की फिल्म ‘क्या कहना’ का किरदार भी शामिल है। फिल्म में सैफ के साथ प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में थी। अब फिल्म रिलीज के 24 साल बाद कुमार तौरानी ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।
हाल ही में एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्माता कुमार तौरानी ने बताया कि ‘क्या कहना’ में सैफ अली खान की कास्टिंग एक दम आखिरी समय पर की गई थी, जिसके कारण उन्हें सेट पर अपने कपड़े लाने को कहा गया था’।
तौरानी ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस किरदार के लिए किसी अन्य अभिनेता को चुना था, लेकिन उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले काम करने से इंकार कर दिया। जिससे वे मुश्किल में पड़ गए। इसके बाद उन्हें आखिरी समय पर सैफ अली खान से इस किरदार को करने का अनुरोध किया।
College Romance: ‘कॉलेज रोमांस’ के मेकर्स को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की एफआईआर
[ad_2]
Source link