Home Breaking News RBI: मार्च के आखिरी रविवार को देशभर में आम लोगों के लिए खुले रहेंगे सभी बैंक, आरबीआई ने जारी किया नोटिफिकेशन

RBI: मार्च के आखिरी रविवार को देशभर में आम लोगों के लिए खुले रहेंगे सभी बैंक, आरबीआई ने जारी किया नोटिफिकेशन

0
RBI: मार्च के आखिरी रविवार को देशभर में आम लोगों के लिए खुले रहेंगे सभी बैंक, आरबीआई ने जारी किया नोटिफिकेशन

[ad_1]

Reserve Bank Of India: All Agency Banks to remain open for public on March 31 Sunday

आरबीआई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आम लोगों के लिए बैंक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 31 मार्च 2024 को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे। जिसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। आरबीआई ने बताया, सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च को जनता के लिए खुले रहेंगे। भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियां(receipts ) और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च को लेनदेन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है, ताकि वित्त वर्ष 2023 में प्राप्तियां और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके। 

 

आरबीआई ने कहा है कि 31 मार्च को वित्त वर्ष की एनुअल क्लोजिंग होने के चलते सभी बैंक खुले रहेंगे। सभी बैंकों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि वित्त वर्ष के अंत तक होने वाले ट्रांजेक्शन उसी साल दर्ज होने चाहिए, इसलिए सभी बैंकों को काम करने को कहा गया है। शनिवार और रविवार को भी सभी बैंक खुले रहेंगे।  इसके अलावा एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) ट्रांजेक्शन भी रात 12 बजे तक जारी रहेंगे।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here