Home Sports IPL 2024: धोनी-विराट के लिए बड़ा दिन, CSK के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे कोहली! माही के पास भी मौका

IPL 2024: धोनी-विराट के लिए बड़ा दिन, CSK के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे कोहली! माही के पास भी मौका

0
IPL 2024: धोनी-विराट के लिए बड़ा दिन, CSK के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे कोहली! माही के पास भी मौका

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का मुकाबला एमएस धोनी और विराट कोहली के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है. यह मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज 22 मार्च, शुक्रवार को है. विराट कोहली के पास इस मैच के जरिए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड बनाने का मौका है. एमएस धोनी के पास भी तकरीबन यही मौका है. अगर धोनी शुक्रवार को 23 रन बना देते हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

एमएस धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 34 मैच में 39.95 की औसत से 839 रन बनाए हैं. इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. धोनी का बेंगलुरू के खिलाफ स्ट्राइक रेट 140.77 रहा है. उनका सर्वोच्च स्कोर 84* रन रहा है. धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 51 चौके और 46 छक्के लगाए हैं.

IPL CSK vs RCB Playing XI: चेन्नई सुपरकिंग्स को न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों पर भरोसा, बेंगलुरू कन्फ्यूज!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं. डेविड वॉर्नर इस मामले में नंबर-1 हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 22 मैच में 861 रन बनाए हैं.

विराट कोहली ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 31 मैच में 37.88 की औसत से 985 रन बनाए हैं. इनमें 9 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 90* रन है. कोहली सीएसके के खिलाफ 125.47 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. विराट ने सीएसके के खिलाफ 73 चौके और 37 छक्के जमाए हैं.

विराट कोहली चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. शिखर धवन इस मामले में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने सीएसके के खिलाफ 29 मैच में 1057 रन बनाए हैं.

Tags: IPL, IPL 2024, Ms dhoni, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here